एशियन गेम्स से पहले भारत को एक तगड़ा झटका लगा है. महिला जैवलिन थ्रोअर में इस सीजन सर्वश्रेष्ठ थ्रो करने वाली महिला जैवलिन थ्रोअर, शिल्पा रानी डोपिंग टेस्ट में पॉजिटिव पाई गई हैं. रिपोर्ट के अनुसार, फेडरेशन कप 2026 की गोल्ड मेडलिस्ट का डोपिंग टेस्ट पॉजिटिव आया है. हालांकि, उस पदार्थ और संभावित अनुशासनात्मक कार्रवाई के बारे में अभी और जानकारी का इंतजार है लेकिन यदि शिल्पा रानी डोपिंग टेस्ट में पॉजिटिव आती है तो भारत के लिए यह एक तगड़ा झटका होगा.
शिल्पा इस साल की शुरुआत में तब चर्चा में आई थीं जब उन्होंने 2026 फेडरेशन कप में 57.65 मीटर का थ्रो किया था, जो इस सीजन में किसी भारतीय महिला की ओर से किया गया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था, शिल्पा ने नेशनल रिकॉर्ड होल्डर अन्नू रानी को हराकर खिताब जीता था. इस समय शिल्पा देश की सबसे होनहार जैवलिन थ्रोअर में से एक हैं. ऐसे में यकीनन जैवलिन थ्रो में भारत को एक तगड़ा झटका है.
ये भी पढ़ें- 2 रन से बच गया गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड, नंबर-2 पर पहुंचे नमन धीर, T20 में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
ये भी पढ़ें-\\\ वैभव सूर्यवंशी को पूर्व दिग्गज की चेतावनी, बोले- 'सफल होना है तो लंबी पारियां खेलो, ईशान किशन से सीखो...
ये भी पढ़ें- नीरज चोपड़ा-रोहित यादव के बाद सचिन यादव की एंट्री, भारत में सबसे दूर भाला फेंकने वाले 5 स्टार जैवलिन थ्रोअर
ये भी पढ़ें- सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड खतरे में, एक फिफ्टी लगाते ही जो रूट बनेंगे नंबर-1, 149 साल में पहली बार होगा ऐसा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं