विज्ञापन

भगोना लेकर आ रही महिला लड़खड़ाई और सीधे खौलते हुए सांबर में जा गिरी, विजयवाड़ा में दर्दनाक मौत

विजयवाड़ा में खाना बांटने के एक कार्यक्रम में ऐसी घटना हो गई जिसे सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. पुलिस अब इस घटना की जांच कर रही है.

भगोना लेकर आ रही महिला लड़खड़ाई और सीधे खौलते हुए सांबर में जा गिरी, विजयवाड़ा में दर्दनाक मौत
खौलते सांबर के बर्तन में गिरने से महिला की मौत
  • आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई है
  • विजयवाड़ा में खौलते सांबर के बर्तन में गिरने से महिला की हुई मौत
  • पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया और जांच में जुटी है
विजयवाड़ा:

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में एक ऐसी घटना हुई है जिसे सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. दरअसल, विजयवाड़ा में खौलते सांबर के बर्तन में गिरने से सुजाता नामक एक महिला की मौत हो गई. सामने आए सीसीटीवी में ये दर्दनाक घटना कैद हो गई है. वीडियो में दिख रहा है कि दो महिलाएं खौलते सांबर से भरी बर्तन को ला रही हैं. तभी ये दुर्घटना हो गई. 

वीडियो में क्या है 

वीडियो में दिख रहा है कि दो महिलाएं एक बड़े बर्तन में खौलता सांबर लेकर आ रही हैं. तभी एक महिला ने बर्तन को अचानक नीचे रख दिया. तभी दूसरी तरफ बर्तन पकड़ी महिला का संतुलन बिगड़ता है और खौलते सांबर में जाकर गिर जाती हैं. गिरते ही वो चिल्लाती है. इस घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच जाती है. लोग महिला को तुरंत नीचे रखकर उसे अस्पताल ले जाने की कोशिश में लग जाते हैं.  तुरंत ही पीड़ित महिला को अस्पताल पहुंचाया जाता है लेकिन गंभीर घावों के कारण उसकी जान नहीं बचाई जा सकी. 

जांच में जुटी पुलिस 

पुलिस ने बताया कि 46 साल की महिला सुजाता विजयवाड़ा शहर के के एल राव नगर इलाके में रविवार को खाने का अरेंटमेंट देख रही थीं. यहां खाना बांटने का एक कार्यक्रम होना था. तभी वो खौलते बर्तन में गिर गई. आयोजकों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. सोमवार को इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई. पुलिस ने इस मामले केस दर्ज कर लिया है. पुलिस ने बताया कि वो ये घटना कैसे हुई उसकी जांच में जुटी है. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Andhra Pradesh, Andhra Pradesh Police, Andhra News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com