विज्ञापन

भारत-मलेशिया हॉकी फाइनल आज: कितने बजे होगा शुरू, फ्री में कहां देख पाएंगे लाइव

भारत और मलेशिया के बीच एशियाई खेलों का पुरुष हॉकी फ़ाइनल काकामिगहारा के गिफू प्रीफेक्चरल ग्रीन स्टेडियम में खेला जाएगा.

भारत-मलेशिया हॉकी फाइनल आज: कितने बजे होगा शुरू, फ्री में कहां देख पाएंगे लाइव
भारत-मलेशिया हॉकी फाइनल आज: फ्री में कहां देख पाएंगे लाइव

भारतीय पुरूष हॉकी टीम को मलेशिया के खिलाफ एशियाई खेलों के फाइनल में शनिवार को अपना खिताब बरकरार रखने और लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 का टिकट कटाने के लिये गलतियों से सबक लेकर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा. भारतीय टीम ने कभी लगातार दो एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक नहीं जीता है और उसके पास शनिवार को यह कामयाबी हासिल करके भारतीय हॉकी का सुनहरा अध्याय लिखने का मौका है.

सेमीफाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ लचर प्रदर्शन के बाद अब मलेशिया के खिलाफ उन गलतियों को दोहराने से बचना होगा. पाकिस्तान के खिलाफ 23वें मिनट तक तीन गोल की बढत बनाने के बाद भारत ने दूसरे हाफ में तीन गोल गंवा दिये और आखिरी सीटी बजने से 45 सेकंड पहले अभिषेक के गोल के दम पर 4-3 से मिली जीत से फाइनल में जगह बनाई.

पिछली बार की चैम्पियन भारतीय टीम को डिफेंस मजबूत रखना होगा. डिफेंस के चरमराने से ही पाकिस्तानी टीम का वापसी का मौका मिला था. सेमीफाइनल और फाइनल के बीच एक ही दिन का अंतर होने से रिकवरी भी अहम होगी. दूसरी ओर मलेशिया ने दक्षिण कोरिया को 2-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया. पिछले तीन बार में मलेशिया दूसरी बार फाइनल में पहुंचा है.

भारत के मुख्य कोच क्रेग फुल्टोन ने कहा,"मलेशिया ने अच्छा प्रदर्शन किया है और यह मुकाबला अच्छा रहेगा. हमने काफी समय से मलेशिया से खेला नहीं है. दोनों टीमें आक्रामक खेलती हैं और खिलाड़ियों के पास हुनर के साथ रफ्तार भी है." उन्होंने कहा,"हम सिर्फ अपनी रणनीति पर फोकस करना चाहते हैं."

भारत की उम्मीदें कप्तान हरमनप्रीत सिंह पर लगी होंगी जिन्होंने अब तक पेनल्टी कॉर्नर पर दस गोल किये हैं. पाकिस्तान के सूफियान खान के बाद इन खेलों में उनके नाम सर्वाधिक गोल हैं . स्ट्राइकर अभिषेक और दिलप्रीत सिंह भी नौ नौ गोल कर चुके हैं. मलेशिया के पास अनुभवी फैजल सारी और अबु कमाल अजराइ हैं जो नौ नौ गोल कर चुके हैं.

भारत अगर स्वर्ण जीत जाता है तो हरमनप्रीत लगातार दो एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान होंगे. वहीं मनप्रीत सिंह तीन एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले इकौते भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे. वह 2014 और 2023 में स्वर्ण जीत चुके हैं.

कब और कहां होगा फाइनल

भारत और मलेशिया के बीच एशियाई खेलों का पुरुष हॉकी फाइनल 3 अक्टूबर (शनिवार) को खेला जाएगा. यह मुकाबला काकामिगहारा के गिफू प्रीफेक्चुरल ग्रीन स्टेडियम में खेला जाएगा.

कितने बजे शुरू होगा?

भारत और मलेशिया के बीच एशियाई खेलों का पुरुष हॉकी फाइनल भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा.

कहां देख पाएंगे लाइव

भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर हॉकी का फाइनल देख पाएंगे, जबकि स्ट्रीमिंग सोनी लिव पर उपलब्ध होगी. वहीं डीडी फ्री डिश पर डीडी स्पोर्ट्स 1 पर फैंस मैच फ्री में देख पाएंगे.

यह भी पढ़ें: उधर प्रणवी ने एशियाड में रचा स्वर्णिम इतिहास, इधर मंगेतर करनदीप कोचर NDTV Golf Pro-AM में बिखेरेंगे जलवा

यह भी पढ़ें: अभिषेक नंबर-1, नंबर 2 तिलक वर्मा, कोहली नंबर 3, भारत-पाक टी-20 में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले टॉप 5 बैटर्स

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Mens Hockey, Malaysia Mens Hockey, Asian Games 2026, Sports News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com