विज्ञापन

सोने की जंग के लिए तैयार टीम इंडिया, फाइनल में जापान से भिड़ंत, स्टेडियम में होंगे भगवंत मान

हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का फाइनल आज मोहाली में भारत और जापान के बीच खेला जाएगा. भारतीय टीम दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराकर फाइनल में पहुंची है. मुकाबला देखने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी स्टेडियम में मौजूद रहेंगे.

सोने की जंग के लिए तैयार टीम इंडिया, फाइनल में जापान से भिड़ंत,  स्टेडियम में होंगे भगवंत मान
भारतीय हॉकी टीम

हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला आज (05 नवंबर 2026) भारत और जापान के बीच मोहाली के ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा. यहां जिस टीम को जीत मिलेगी. उसका स्वर्ण पर कब्जा होगा. फाइनल में चार चांद लगाने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी स्टेडियम में मौजूद रहेंगे. सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम की भिड़ंत दक्षिण कोरिया के साथ हुई थी. जहां टीम ने विपक्षी टीम को 8-1 से धुल चटाकर फाइनल में जगह बनाई है. कांस्य पदक के लिए मलेशिया और दक्षिण कोरिया के बीच भिड़ंत होगी.

सेमीफाइनल में शिलानंद और दिलप्रीत ने बिखेरी थी चमक 

सेमीफाइनल मुकाबला बीते बुधवार को इसी स्टेडियम में खेला गया था. जहां दक्षिण कोरिया के खिलाफ शिलानंद लाकरा और दिलप्रीत सिंह ने क्रमशः दो-दो गोल किए थे. वहीं हरमनप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह, अंगबीर सिंह और विवेक सागर प्रसाद के हॉकी से एक-एक गोल आए थे. दक्षिण कोरिया की तरफ से एकमात्र गोल सांगजुन हन ने किया था. 

जापान ने सेमीफाइनल में मलेशिया को दी थी शिकस्त 

वहीं जापान की टीम ने सेमीफाइनल मुकाबाले में मलेशिया को शिकस्त देते हुए फाइनल तक का सफर तय किया है. जहां उसे पेनल्टी शूट आउट में 5-2 से जीत नसीब हुई थी. 

टूर्नामेंट में अब तक अजेय है भारतीय टीम 

भारतीय पुरुष हॉकी टीम टूर्नामेंट में अब तक पूरी तरह अजेय है. फाइनल में जीत के साथ टीम इंडिया का लक्ष्य रिकॉर्ड छठी बार खिताब पर कब्जा जमाना होगा. 

कांस्य पदक के लिए मलेशिया और दक्षिण कोरिया के बीच होगा मुकाबला

फाइनल मुकाबले से पहले कांस्य पदक के लिए शाम 4:30 बजे मलेशिया और दक्षिण कोरिया की टीम आमने सामने होगी. यह मुकाबला भी ओलिंपियन बलबीर सिंह सीनियर हॉकी स्टेडियम, मोहाली में ही खेला जाएगा. 

साल 2011 में हुई थी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी की शुरुआत

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी की शुरुआत साल 2011 में हुई थी. जिसका आयोजन एशियाई हॉकी महासंघ की तरफ से किया जाता है. जारी सीजन टूर्नामेंट का नौवां सीजन है. टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम भारत है. 

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी के पहले सीजन में भारत ने पाकिस्तान को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराया था. तब से अब तक भारत कुल पांच बार चैंपियन बन चुका है.

पाकिस्तान को तीन बार कामयाबी मिली है. इसके अलावा एक बार दक्षिण कोरिया को भी सफलता हाथ लगी है. भारत और पाकिस्तान की टीम एक बार संयुक्त विजेता रही है. 

यह भी पढ़ें- मैच के दौरान गोलकीपर से टकराए स्पेनिश फुटबॉलर जीसस डी मिगुएल, दर्दनाक मौत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sports News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com