दिल्ली एनसीआर में फिलहाल बारिश के आसार तो नहीं हैं, लेकिन कड़ाके की सर्दी पड़ने का दौर आ रहा है. दिल्ली में न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री तक लुढ़क गया है और अधिकतम तापमान भी गिरकर 27-28 डिग्री तक रह गया है. ऐसे में कोहरे वाली सर्दी जल्द दस्तक देने वाली है. दिल्ली के तापमान में 3.4 डिग्री तक की गिरावट पिछले 24 घंटों में आई है. दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद समेत पूरे एनसीआर में अगले 4 दिनों तक आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय हल्का कोहरा या धुंध छा सकती है.जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश शामिल में मौसम शुष्क रहेगा. दोपहर के समय शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाएं ठंड का अहसास बढ़ाएंगी
मुरासु से चक्रवाती तूफान का अलर्ट
उधर, चक्रवाती तूफान मुरासु से आंध्र प्रदेश में भारी नुकसान की आशंका का मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है.मौसम विभाग का अनुमान है कि यह तूफान आगे बढ़ते हुए दोपहर तक कमजोर पड़कर चक्रवाती तूफान और फिर आधी रात तक एक बड़े दबाव क्षेत्र में तब्दील हो जाएगा. तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में मंगलवार को भारी बारिश हुई थी. 4 नवंबर को भी इन क्षेत्रों में बहुत भारी बारिश की संभावना है. तटीय आंध्र प्रदेश से सटे तेलंगाना के इलाकों में आज भारी बारिश हो सकती है.
ओडिशा और छत्तीसगढ़ में 4 नवंबर को कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है. केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और कर्नाटक के हिस्सों में अगले 4-5 दिनों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की आशंका है.मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में आंध्र प्रदेश के बापटला, गुंटूर, कृष्णा, प्रकाशम, नेल्लोर, एलुरु, गोदावरी और काकीनाडा जिलों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है. झारखंड के बांकुरा, झारग्राम जैसे इलाकों में भी मौसम बदला है.
तमिलनाडु-कर्नाटक में भी अलर्ट
प्रचंड चक्रवात 'मुरासु' के कारण आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक और तमिलनाडु के ऊपरी इलाकों में बारिश का अलर्ट है.तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 5 से 8 नवंबर के बीच भारी बारिश के संकेत हैं. केरल और माहे में 4 से 8 नवंबर के बीच भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी है. तटीय कर्नाटक में 3 से 9 नवंबर के बीच और दक्षिणी कर्नाटक में 4-5 नवंबर के बीच तेज बारिश होगी. रायलसीमा और तेलंगाना में 4 से 7 नवंबर के दौरान छिटपुट वर्षा की उम्मीद है. आंध्र प्रदेश और यनम में 80-90 से 120 किमी प्रति घंटा की स्पीड से हवाएं चलने का अनुमान है.
The Deep Depression (Remnant of Severe Cyclonic Storm “Murasu”) over Coastal Andhra Pradesh moved nearly north-northeastwards with a speed of 07 kmph during past 06 hours, and lay centered at 2330 hours IST of yesterday, the 03rd November, 2026 over Coastal Andhra Pradesh & adjoining east Telangana, near Latitude 16.5°N and Longitude 80.1°E, about 40 km south-southwest of Nandigama (Andhra Pradesh), 60 km west of Vijayawada (Andhra Pradesh), 80 km south of Khammam (Telangana), and 150 km south-southwest of Bhadrachalam (Telangana). It is likely to move nearly northwards and weaken into a depression (wind speed reaching 40-50 kmph gusting to 60 kmph) by morning of today, the 4th November, 2026.
— India Meteorological Department (@Indiametdept) November 3, 2026
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बारिश
छत्तीसगढ़ में मुरासु के असर से 4 से 5 नवंबर के बीच भारी वर्षा की संभावना है. इस दौरान बिजली गिरने, 50-6- किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी.पूर्वी मध्य प्रदेश में 4 नवंबर के बीच गरज-चमक और बिजली गिरने और हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है.पश्चिमी मध्य प्रदेश में और विदर्भ में 3 से 5 नवंबर के बीच छिटपुट वर्षा होगी. झारखंड में 3-4 नवंबर को और बंगाल में गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है.
ये भी पढ़ें - आंध्र-छत्तीसगढ़-ओडिशा समेत 13 राज्यों में बारिश का अलर्ट, साइक्लोन मुरासु का कहर, दिल्ली में हवा खराब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं