ये तो हर किसी को पता है कि भारतीय टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भारतीय टीम में मिडिल ऑर्डर ऑलराउंडर के तौर पर डेब्यू किया था. मगर बाद में उन्हें ओपनर बनाया कौन? कई लोगों के जवाब होंगे सौरव गांगुली. ये सच है कि गांगुली की कप्तानी में ही सहवाग ने ओपनिंग शुरू की थी. मगर ये गांगुली का आईडिया नहीं था कि वह ओपन करें. बल्कि किसी और भारतीय दिग्गज ने पूर्व भारतीय कप्तान को सहवाग से पारी की शुरुआत करवाने का सलाह दिया था. वह दिग्गज खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि भारतीय टीम के पूर्व स्टार तेज गेंदबाज जहीर खान हैं.
वीरेंद्र सहवाग ने खुद किया खुलासा
हाल ही में वीरेंद्र सहवाग और शोएब अख्तर के बीच एक शो जिसका नाम 'फ्रेनमिज' था. उसमें कुछ दिलचस्प बाते हुई हैं. यहीं सहवाग ने बताया कि उन्हें भारतीय टीम में ओपनर बनाने का आईडिया किसका था. अख्तर ने उनसे सवाल किया, 'तू सातवें नंबर पर कर क्या रहा था?' सवाल के जवाब में सहवाग ने कहा, 'क्योंकि उस समय मैं मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करता था.'
इस जवाब के बाद शोएब अख्तर ने तुरंत दूसरा सवाल किया, 'ये किसका आईडिया था तुझे ओपन कराने का?' इस सवाल के जवाब में सहवाग ने कहा, 'ओपन कराने का आईडिया था जहीर खान का. जहीर खान ने सजेशन दिया था सौरव गांगुली को.'
सहवाग के इस जवाब के बाद मुस्कुराते हुए शोएब अख्तर ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'जहीर खान तेरा बेड़ा गर्क है. तुने ये क्या किया हमारे साथ.' जिसके बाद सहवाग ने एक बार फिर से हंसते हुए कहा, 'जहीर खान ने सजेशन दिया सौरव गांगुली को. सौरव गांगुली ने मुझे ओपनिंग करवाई. ऐसे मैं ओपनर बना. उससे पहले मैं मिडिल ऑर्डर बैट्समैन था.'
सहवाग का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर
सहवाग भारत की तरफ से इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज हैं. देश के लिए उन्होंने 1999 से 2013 के बीच कुल 363 मुकाबलों में हिस्सा लिया. इस बीच वह 431 पारियों में 40.60 की औसत से 16892 रन बनाने में कामयाब रहे. सहवाग के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 38 शतक और 70 अर्धशतक दर्ज है.
यह भी पढ़ें- 'यह जश्न मेरी गर्लफ्रेंड के लिए था...' 4 विकेट लेने के बाद अर्शदीप सिंह ने खोला सेलिब्रेशन का राज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं