केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्हें चुनावी जीत के लिए 7 टिप्स भी दिए हैं. किरेन रिजिजू ने एक्स पर किए पोस्ट में लिखा- अगर कांग्रेस चुनाव में ज्यादा सीटें जीतना चाहती है, तो राहुल गांधी को कुछ बातों पर ध्यान देना होगा. रिजिजू ने राहुल गांधी के सामने सात शर्तें रखते हुए कहा कि अगर वे इन पर अमल करें तो कांग्रेस के सांसदों की संख्या बढ़ सकती है.
बार-बार विदेश जाकर छुट्टियां मनाने से बचें
अपने एक्स पोस्ट में रिजिजू ने राहुल गांधी को सलाह दी कि उन्हें भारत में ज्यादा समय बिताना चाहिए. बार-बार विदेश जाकर छुट्टियां मनाने से बचना चाहिए. 7 टिप्स में यह उनकी पहली टिप्स थी. दूसरे प्वाइंट में रिरिजू कहा कि राहुल को अपने से वरिष्ठ नेताओं का सम्मान करना चाहिए और उनके अनुभव से सीख लेनी चाहिए. केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि बड़ों का सम्मान करना भारतीय संस्कृति और परंपरा का हिस्सा है.
Congress Party can win more MPs if Rahul Gandhi ji can do these: 1. Spend more time in India and avoid secret foreign vacations frequently. 2. Respect seniors and gain valuable wisdom from the elders, which is Indian tradition. 3. Do not meet Anti-India people and stop promoting their agenda. 4. End deep hatred against BJP, RSS & Modi Ji. Treat BJP as political opponent, not enemy. 5. Take Parliament more seriously and let MPs take part in debates & discussion. 6. Respect Constitution of India, and honour Constitutional Institutions. 7. Allow Congress party to function as a democratic party and smash dynastic politics.
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) November 4, 2026
भारत विरोधी लोगों से मिलने पर भी उठाए सवाल
केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी को यह भी नसीहत दी कि उन्हें भारत विरोधी लोगों से मुलाकात नहीं करनी चाहिए. ऐसे लोगों के एजेंडे को बढ़ावा देने से भी बचना चाहिए. रिजिजू का कहना था कि देश के हितों के खिलाफ काम करने वालों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए.
भाजपा, मोदी और RSS के प्रति नफरत छोड़ने को कहा
रिजिजू की तीसरी और चौथी नसीहत में राहुल गांधी से BJP, RSS और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपनी नफरत खत्म करने की बात कही गई. उन्होंने कहा कि राहुल को भाजपा को अपना राजनीतिक विरोधी मानना चाहिए, न कि दुश्मन. उन्होंने यह भी कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन विरोध को व्यक्तिगत दुश्मनी में नहीं बदलना चाहिए.
संसद में गंभीरता से हिस्सा लें राहुल
रिजिजू ने राहुल गांधी से संसद की कार्यवाही को गंभीरता से लेने और कांग्रेस सांसदों को बहस में हिस्सा लेने देने की बात भी कही. उन्होंने कहा कि संसद का काम चर्चा और बहस करना है. यहां सभी दलों के सांसदों को अपनी बात रखने का मौका मिलना चाहिए. साथ ही उन्होंने कांग्रेस को भारतीय संविधान और संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान करने की सलाह दी.
यह भी पढ़ें - वोट नहीं ‘दिल चोरी' हो रहे; पूर्णिया से हिमंत बिस्वा सरमा का राहुल गांधी पर वार, बाबर और औरंगजेब के नाम कटे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं