Darwin Nunez and other Uruguay players Loses Cool: कोपा अमरीका 2024 का दूसरा सेमी फाइनल मुकाबला कोलंबिया और उरुग्वे के बीच आज (11 जुलाई) अमरीका के उत्तरी कैरोलिना में खेला गया. रोमांच के पराकाष्ठा तक पहुंचे मुकाबले में कोलंबियाई टीम बाजी मारने में कामयाब रही. जेफरसन लेमा की करिश्माई गोल के बदौलत कोलंबिया ने उरुग्वे को 1-0 से मात दिया. इसके साथ ही उन्होंने फाइनल में भी प्रवेश कर लिया है.
निराशाजनक हार के बाद लिवरपूल की तरफ से जलवा बिखरने वाले डार्विन नुनेज के साथ उनके कुछ साथी खिलाड़ियों का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उन्हें कोलंबियाई प्रशंसकों के साथ हाथापाई करते हुए देखा जा सकता है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit | बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
After defeat to Colombia, Uruguayan players entered the stands at Bank of America Stadium and began to throw punches. Liverpool forward Darwin Nunez amongst those at the forefront. pic.twitter.com/VE3unKObSa
— Kyle Bonn (@the_bonnfire) July 11, 2024
वायरल हो रहे फुटेज में उरुग्वे के स्ट्राइकर नुनेज को कोलंबिया से मिली हार के बाद चार्लोट बैंक ऑफ अमेरिका स्टेडियम में मौजूद दर्शकों की सीट पर छलांग लगाकर पहुंचते हुए देखा जा सकता है. यहां उन्होंने आव देखा न ताव और फैंस के ऊपर ताबड़तोड़ मुक्के बरसाने लगे.
फैंस और खिलाड़ियों के बीच हाथपाई को देख कुछ देर बाद वहां सुरक्षाकर्मी पहुंचे. जिसके बाद मामला शांत हुआ. बताया जा रहा है कि करीब 80 से 100 उरुग्वे खेल प्रेमी मैच समाप्त हो जाने के बावजूद भी मैदान में उपस्थित रहे.
कोलंबिया के खिलाफ मिली यह हार उरुग्वे के लिए काफी निराशाजनक है. उरुग्वे की टीम अपने 16वें कोपा अमेरिकी खिताब के लिए पूरी जी जान झोंक के साथ खेल रही थी. हालांकि, उन्हें नाकामयाबी हाथ लगी.
उरुग्वे का अगला मुकाबला शनिवार को कनाडा के साथ है. अगर यहां उसे जीत मिलती है तो वह तीसरे स्थान पर रहते हुए टूर्नामेंट का समापन करेगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं