ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु (PV Sindhu) और भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह (Manpreet Singh) की अगुवाई में भारतीय दल ने गुरुवार को बर्मिंघम के अलेक्जेंडर स्टेडियम में राष्ट्रमंडल खेलों (Commonwealth Games 2022) के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लिया. टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) को उद्घाटन समारोह के लिए भारतीय दल का ध्वजवाहक बनाया गया था, लेकिन वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान उन्हें चोट लग गई. जिसके बाद चोपड़ा ने कॉमनवेल्थ गेम्स (CWG 2022) से हटने का फैसला लिया. हालांकि वर्ल्ड चैंपियनशिप में चोपड़ा सिल्वर मेडल जीतने में सफल रहे.
Here come our champions!
— Hardeep Singh Puri (@HardeepSPuri) July 29, 2022
Har haath mein Tiranga ????????
Har dil mein Tiranga ????????
Indian contingent walks out with confidence at #Birmingham2022 #Birmingham #CWG2022 #CommonwealthGames2022 #IndianContingent ???????? pic.twitter.com/8vLkzBm84w
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
भारतीय दल में पीवी सिंधु, मीराबाई चानू, लवलीना बोरगोहेन, बजरंग पुनिया और रवि कुमार दहिया शामिल हैं. इसके साथ ही CWG के चैंपियन मनिका बतरा और विनेश फोगाट को 2018 एशियाई खेलों के गोल्ड मेडलिस्ट तजिंदरपाल सिंह तूर, हिमा दास और अमित पंघाल का साथ मिलेगा.
इस बार भारत के कुल 215 एथलीट 141 इवेंट में 19 अलग-अलग खेलों में भाग लेंगे.
भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस साल से राष्ट्रमंडल खेलों में डेब्यू करने जा रही है. महिला क्रिकेट की टॉप 8 टीमें टी20 फॉर्मेट में गोल्ड मेडल के लिए भिड़ते दिखाई देंगी.
हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम का पहला मैच शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगा. इसके अलावा भारतीय महिला हॉकी टीम पहले दिन घाना के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी.
* CWG 2022: पहले दिन भारत का पूरा शेड्यूल, भारतीय महिला क्रिकेट और हॉकी टीम करेंगी अभियान की शुरुआत
* CWG 2022: भव्य समारोह से साथ 22वें राष्ट्रमंडल खेलों का हुआ उद्घाटन, देखिए आतिशबाजी के मनमोहक Videos
इस प्रतियोगिता में राष्ट्रमंडल देशों के कुल 5000 से ज्यादा एथलीट हिस्सा लेंगे. जिसमें सभी इवेंट में मिलाकर कुल 1875 पदक जीते जाएंगे. ये किसी वैश्विक, बहु-खेल आयोजन में पुरुष से ज्यादा महिला प्रतिभागी हिस्सा लेंगी.
22वें राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं के लिए 136 गोल्ड मेडल है और पुरुष एथलीटों के लिए 134 गोल्ड हैं.
भारत ने 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में 26 गोल्ड मेडल के साथ कुल 66 मेडल जीते थे. इस बार भारतीय दल के खिलाड़ी इससे भी ज्यादा पदकों के साथ स्वदेश लौटना चाहेंगे. इन खेलों में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (India at Commonwealth) 2010 में आया था जब मेजबानी करते हुए हमने 38 गोल्ड के साथ 101 पदक जीते थे.
स्पोर्ट्स से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं