भारतीय मूल की इंग्लिश शतरंज खिलाड़ी बोधना शिवनंदन 11 साल की उम्र में सबसे कम उम्र की महिला इंटरनेशनल मास्टर बन गई हैं। उन्होंने जूडित पोलगर के 38 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. उत्तरी लंदन के हैरो की रहने वालीं शिवनंदन को ओपन IM टाइटल के लिए क्वालीफाई करने और पोलगर का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए बस कुछ और रेटिंग पॉइंट्स की जरूरत थी. इसके साथ ही, वह अब तक के 10 सबसे कम उम्र के IM खिलाड़ियों की सूची में भी शामिल हो गई हैं.
यूरोपियन चेस यूनियन ने ट्वीटर पर लिखा,"यूरोपियन विमेंस चेस क्लब कप 2026 के आखिरी राउंड में जीत हासिल कर इंटरनेशनल मास्टर बनने पर 11 साल की बोधना शिवनंदन को बधाई." उन्होंने आगे कहा, "बोधना ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने 'शी प्लेज टू विन लायनेसेस' टीम के लिए बोर्ड 1 पर 5.5/7 का स्कोर बनाया. इस तरह वह इंटरनेशनल मास्टर टाइटल हासिल करने वाली इतिहास की सबसे कम उम्र की महिला खिलाड़ी बन गईं."
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
इस हफ्ते हुए यूरोपियन विमेंस चेस क्लब कप में, बोधना ने रूसी ग्रैंडमास्टर एलेक्जेंड्रा गोर्याचकिना के खिलाफ अपना पहला राउंड ड्रॉ कराया था. इसके बाद तीसरे राउंड में उन्होंने बेलारूस की इंटरनेशनल मास्टर ओल्गा बाडेलका को हराया, जिससे उनकी रेटिंग 2399.4 तक पहुंच गई. इसके अगले राउंड में उन्होंने जॉर्जियाई ग्रैंडमास्टर नीनो बात्सियाश्विली के खिलाफ अपना मैच ड्रॉ खेला.
हालांकि, स्वीडन की वुमन इंटरनेशनल मास्टर विक्टोरिया जोहानसन के खिलाफ 32 चालों में मिली जीत ने उन्हें यह उपलब्धि हासिल करने में मदद की, जिससे वह अब तक के 10 सबसे कम उम्र के IM खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गईं. इस सूची में भारत के आर. प्रज्ञाननंदा और डी. गुकेश, उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तारोव, अर्जेंटीना के फॉस्टिनो ओरो, तुर्की के यागिज़ कान एर्दोगमुस और रूस के रोमन शोगदझिएव भी शामिल हैं.
अपने शुरुआती करियर में, बोधना ने कई रिकॉर्ड बनाए हैं. वह सबसे कम उम्र की 'वूमन इंटरनेशनल मास्टर' और सबसे कम उम्र की 'वूमन FIDE मास्टर' बनीं. इसके अलावा, वह किसी ग्रैंडमास्टर को हराने वाली सबसे कम उम्र की लड़की भी बनीं. बोधना की नजरें अब ग्रैंडमास्टर बनने पर हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं