निशान मदुष्का की 87 रनों की पारी के दम पर श्रीलंका ने एक रोमांचक फाइनल में पाकिस्तान को 1 विकेट से हराकर तीसरी बार राइजिंग एशिया कप का खिताब अपने नाम किया है. खिताबी मुकाबले में पाकिस्तानी बल्लेबाजी फ्लॉप रही. पाक टीम 50 ओवर में सिर्फ 216 रन बना पाई. इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम एक समय काफी मजबूत स्थिति में नजर आ रही थी. निशान मदुष्का जब तक क्रीज पर रहे, तब तक श्रीलंका इसे मैच को आसानी से जीतता हुआ दिख रहा था, लेकिन फिर श्रीलंका ने 198 के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए.
यहां से मैच काफी रोमांचक हो गया, क्योंकि पाकिस्तान को जीत के लिए 1 विकेट चाहिए था और श्रीलंका को जीत के लिए 19 रन बनाने थे. आखिरी में लाहिरू समरकून और गरुका संकेत की नाबाद 22 रनों की साझेदारी के दम पर श्रीलंका ने मुकाबला अपने नाम किया. वहीं खिताबी मुकाबले के बाद राइजिंग एशिया कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट भी फाइनल हो गई.
राइजिंग एशिया कप में बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला है, जहां कई खिलाड़ियों ने लगातार रन बनाकर अपनी छाप छोड़ी है. सबसे ज्यादा रन श्रीलंका के निशान मदुष्का ने बनाए हैं. उन्होंने 5 मैचों की 5 पारियों में 290 रन ठोके हैं और उनका औसत 96.67 रहा है. उनके हमवतन लसित क्रूसपुले 286 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं.
हालांकि, इस सूची में सबसे ज्यादा चर्चा भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की हो रही है. वैभव ने सिर्फ 4 पारियों में 281 रन बनाए हैं, लेकिन उनका स्ट्राइक रेट 224.80 का है, जो टॉप रन स्कोररों में सबसे ज्यादा है. उन्होंने महज 4 मैचों में 32 छक्के जड़कर टूर्नामेंट के गेंदबाजों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं.
भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा भी शानदार लय में नजर आए हैं. उन्होंने सिर्फ 3 पारियों में 260 रन बनाए हैं और उनका औसत 86.67 रहा है. इसके अलावा श्रीलंका के पवन रतनायके (186 रन) और पाकिस्तान के हसन नवाज (185 रन) भी शीर्ष बल्लेबाजों की सूची में शामिल हैं. भारतीय टीम को सेमीफाइनल में सेमीफाइनल में श्रीलंका के खिलाफ 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. अगर टीम इंडिया फाइनल में होती, तो वैभव इस लिस्ट में जरूर टॉप पर होते.
राइजिंग एशिया कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज
- निशान मधुशंका (श्रीलंका) - 290 रन, औसत 96.67
- लसित क्रूसपुले (श्रीलंका) - 286 रन, औसत 57.20
- वैभव सूर्यवंशी (भारत) - 281 रन, औसत 70.25, स्ट्राइक रेट 224.80
- तिलक वर्मा (भारत) - 260 रन, औसत 86.67
- पवन रतनायके (श्रीलंका) - 186 रन, औसत 62.00
फाइनल में रोमांच की हदें पार
पाकिस्तान से मिले 217 रन का लक्, श्रीलंका के लिए काफी नहीं था, खासकर फ्लडलाइट्स में, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि मैच इस मोड़ पर खत्म होगा. श्रीलंका के टॉप ऑर्डर ने आक्रामक शुरुआत की और पहले 10 ओवरों में ही 60 रन बना लिए. 60 रन के स्कोर पर श्रीलंका ने अपने दोनों ओपनर्स को खो दिया, लेकिन इसके बाद निशान मदुष्का और कप्तान पवन रत्नायके ने तीसरे विकेट के लिए 80 रनों की साझेदारी की. जिस तरह से ये दोनों खेल रहे थे, उसे देखकर लग रहा था कि श्रीलंका आसानी से लक्ष्य हासिल कर लेगा.
लेकिन तभी सुफियान मुकीम ने मैच का पासा ही पलट दिया. उन्होंने एक शानदार गुगली डालकर रत्नायके को आउट कर दिया, और ठीक दो गेंदों बाद निपुण धनंजय ने एक स्वीप शॉट खेला जो सीधे डीप स्क्वायर लेग पर खड़े फील्डर के हाथों में चला गया. एक ही ओवर में दो विकेट गिरने से पाकिस्तान अचानक फिर से मुकाबले में लौट आया.
जब तक मदुष्का क्रीज़ पर थे, श्रीलंका पूरी तरह से मज़बूत स्थिति में लग रहा था. लेकिन शरीर से दूर एक ढीले शॉट (ड्राइव) ने उनकी पारी का अंत कर दिया. अहमद दानियाल की गेंद उनके बल्ले के किनारे से लगकर विकेटकीपर के हाथों में चली गई. 87 रनों की शानदार पारी समाप्त हुई और अचानक श्रीलंका पर भारी दबाव आ गया.
मदुष्का के आउट होने के समय श्रीलंका का स्कोर 198/7 था, लेकिन स्थिति और भी खराब हो गई और वे 198/9 पर आ गए. महज पांच गेंदों के भीतर तीन विकेट गिर गए, और अचानक ऐसा लगने लगा कि पाकिस्तान आसानी से मुकाबल अपने नाम कर लेगा. ठीक उसी समय, जब ऐसा लग रहा था कि पाकिस्तान कुछ कमाल कर सकता है, समराकून और संकेथ ने बहुत ही संयम और परिपक्वता दिखाई. किस्मत ने भी साथ दिया. जब आखिरी जोड़ी मैदान पर आई, तो श्रीलंका को जीत के लिए 19 रनों की जरूरत थी.
समराकून के कुछ अच्छे शॉट्स टाइम किए. इसके अलावा, अली रजा और सुफियान मुकीम के ओवर 38वें ओवर तक ही पूरे हो चुके थे, जिसका मतलब था कि आखिरी कुछ ओवरों में पाकिस्तान के पास अपने दो मुख्य गेंदबाज़ नहीं थे. अंत में समराकून ने ही जीत दिलाई. उन्होंने बाउंड्री लगाकर विजयी रन बनाए.
यह भी पढ़ें: भारत नबंर-4, वेस्टइंडीज नंबर-1...न्यूजीलैंड में चौथी पारी में सबसे बड़ा स्कोर करने वाली टॉप-10 टीमें
यह भी पढ़ें: अश्विन नंबर-1, मुरलीधरन नंबर-5, जडेजा भी इस खास लिस्ट में, लेफ्ट-हैंड बल्लेबाजों के सबसे बड़े 'काल' हैं ये गेंदबाज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं