न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन अगर ध्रुव जुरेल के नाबाद 88 रन न होते, तो भारत का हेडिग्ले ओवल में क्या हाल होता, इसका सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है. भारत की पारी 246 रनों पर खत्म हुई, तो मेजबानों ने 110 रन की अहम बढ़त हासिल कर ली. और न्यूजीलैंड अगर इतनी बढ़त लेने में सफल रहा, तो टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों की नाकामी के बीच भारत के इस हालात के लिए फैंस का एक बड़ा वर्ग विकेटकीपर ऋषभ पंत के घटिया स्ट्रोक (?) को जिम्मेदार ठहरा रहा है. रविचंद्रन अश्विन ने तो एक कदम आगे जाकर पंत की तीखी आलोचना की है, लेकिन गावस्कर को पंत के स्ट्रोक में कोई खराबी नजर नहीं आई. सनी के तर्क के पीछे स्डूटियो में कीवी पूर्व विकेटकीपर इयान स्मिथ ने भी सहमति जताई.
यह भी पढ़ें: 'यह अहसास करने वाले सिराज चुनिंदा क्रिकेटर', गौतम के 'गंभीर' फैसले पर भड़के फैंस
यह भी पढ़ें: क्या ऋषभ का स्ट्रोक भारतीय पारी के पतन का जिम्मेदार? जानें क्या कहा गावस्कर ने
स्टूडियो में कमेंटेटर हर्षा भोगले के सवाल पर गावस्कर ने कहा, 'पंत का यह खेल टेम्प्रामेंट (स्वभाव) से जुड़ा है. ऋषभ पंत की स्थायी खेल शैली ऐसी ही है और उन्होंने अपने पूरे करियर में इसी तरह की क्रिकेट खेली है. अगर पंत ने भारत को कई टेस्ट मैच जिताए हैं. और उन्होंने करीब 44 के औसत से बैटिंग अभी तक की है, तो यह प्रदर्शन इसी शैली की बदौलत आया है. वह पहले भी इस तरह के हालात में ऐसे शॉट लगाते रहे हैं और आगे भी लगाते रहेंगे क्योंकि यह उनका मूल स्वभाव है. कभी आपको यह परिमाण देगा, तो कभी निराशा होगी. ऐसे में उन्होंने ज्यादा दोष नहीं दिया जा सकता.' जब हर्षा भोगले ने हालात पर बहुत ज्यादा जोर देते हुए कहा कि क्या इस तरह का शॉट खेलने से बचा नहीं जा सकता था? इस पर गावस्कर ने लगभग अपनी बात को दोहराते हुए कहा, जब बल्लेबाज के खेलने का मूल स्वभाव ऋषभ जैसा हो. और करियर में जिस मुकाम पर वह हैं, उस स्टेज पर आप उन्हें कितना भी समझा लो. उनके पास जाकर कान में कितने भी निर्देश दे लो, कोई भी बल्लेबाज अपनी शैली में परिवर्तन करने नहीं जा रहा. यही बात ऋषभ पंत पर भी लागू होती है. आप उन्हें कितना भी क्यों न समझा लें, ऋषभ इसी तरह खेलते रहेंगे क्योंकि यह पूरी तरह से उनके खेलने के मूल स्वभाव से जुड़ी बात हो चली है.'
और जब यही सवाल भोगले ने न्यूजीलैंड के पूर्व विकेटकीपर इयान स्मिथ से कहा, तो उन्होंने पूरी तरह सहमति जताते हुए कहा, 'सनी ने जो कहा है, वह एकदम सही है. यह ऋषभ पंत के खेलने की शैली है. कौन जानता है कि अगर वह डिफेंसिव एप्रोच के साथ खेलते, तो कौन जानता है कि 23 रन भी नहीं बना पाते. आप देखिए कि उन्होंने ये रन भी सौ के ऊपर के स्ट्राइक रेट से बनाए, जो बताने के लिए काफी है कि यह लेफ्टी बल्लेबाज ऐसे ही खेलता है और उसे इसी ही अंदाज में खेलना पसंद है. और इस शैली के कारण उनकी टीम हालात विशेष में फंस सकती है, जिसमें वह खड़ी दिखाई पड़ रही है.'
ऋषभ पंत जब आउट हुए, तब भारत का स्कोर एकदम से 4 विकेट पर 96 रन हो गया. और एक बार पंत क्या आउट हुए कि यहां से नियमित अंतराल पर विकेटों का गिरना शुरू हो गया. वॉशिंगटन सुंदर (10) और अंशुल कांबोज आउट हुए, भारत का स्कोर देखते ही देखते 7 विकेट पर 117 रन हो गया. और अगर इस स्टेज पर चोटिल होने वाले आकाश दीप, ध्रुव जुरेल के साथ मिलकर आठवें विकेट के लिए 46 रन की साझेदारी नहीं करते, तो टीम इडिया कहां खड़ी होती, यह बेहतर समझा जा सकता है.
F.A.Q=Frequently Asked Questions से जानें तमाम जवाब
प्र:- ऋषभ पंत दूसरे टेस्ट में किस शॉट पर आउट हुए?
उ:- न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में ऋषभ पंत एक आक्रामक और जोखिम भरा बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में अपना विकेट गंवा बैठे. क्रीज पर सेट होने के बाद उन्होंने हवा में गेंद को बाउंड्री के पार भेजने की कोशिश की, लेकिन टाइमिंग सही नहीं होने के कारण वह कैच आउट होकर पवेलियन लौट गए.
प्र:- सुनील गावस्कर ने ऋषभ पंत के शॉट पर क्या कहा?
उ:- पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने ऋषभ पंत के इस शॉट चयन की कड़ी आलोचना की. उन्होंने कमेंट्री के दौरान कहा कि मैच की नाजुक स्थिति को देखते हुए ऐसे गैर-जिम्मेदाराना शॉट की बिल्कुल जरूरत नहीं थी. गावस्कर के अनुसार, पंत को संयम दिखाते हुए साझेदारी बनानी चाहिए थी, न कि अपना विकेट फेंकना चाहिए था.
प्र:- न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भारत की पारी क्यों लड़खड़ाई?
उ:- न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजी क्रम कीवी तेज गेंदबाजों की सटीक लाइन-लेंथ और स्विंग के सामने दबाव में आ गया. शीर्ष क्रम के जल्दी आउट होने के बाद मध्यक्रम के बल्लेबाज भी संभल नहीं पाए। लगातार अंतराल पर विकेट गिरने और गलत शॉट चयन के कारण पूरी भारतीय पारी लड़खड़ा गई.
प्र:- ध्रुव जुरेल ने भारत के लिए कितने रन बनाए?
उ:- दूसरे टेस्ट मैच में ध्रुव जुरेल के सटीक व्यक्तिगत रनों के आंकड़े फिलहाल लाइव स्कोरकार्ड के अभाव में उपलब्ध नहीं हैं. हालांकि, निचले मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हुए जुरेल ने दबाव की परिस्थितियों में संयम दिखाया और टीम के स्कोर को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण संघर्ष करने का पूरा प्रयास किया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं