विज्ञापन

पथिरागे नंबर-1, नीरज चोपड़ा टॉप-10 से बाहर, एशियन गेम्स के आगाज के साथ जानें कौन है एशिया के टॉप 10 एथलीट

भारत के एशियाई खेलों में एथलेटिक्स के अभियान को करारा झटका उस समय लगाॉ जब दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा चोट के कारण एशियन गेम्स से बाहर हो गए थे. जिसके कारण नीरज के रैंकिंग पर भी इसका असर पड़ा है.

पथिरागे नंबर-1, नीरज चोपड़ा टॉप-10 से बाहर, एशियन गेम्स के आगाज के साथ जानें कौन है एशिया के टॉप 10 एथलीट
एशियाई एथलेटिक्स रैंकिंग में पथिरागे नंबर 1 पर

एशियन गेम्स का आगाज हो चुका है.  ऐसे में जानते हैं उन एथलीटों के बारे में जो इस समय एशियाई रैंकिंग में टॉप 10 में शामिल हैं. इस मामले में पहले नंबर पर श्रीलंका के जैवलिन स्टार रुमेश थरंगा पथिरागे हैं जो ओवरऑल एथलेटिक्स रैंकिंग में एशिया के सबसे ऊंची रैंकिंग वाले पुरुष एथलीट बनकर उभरे हैं. श्रीलंकाई थ्रोअर की तेजी से बढ़ती कामयाबी ने उन्हें एशियन गेम्स का सबसे पॉपुलर एथलीट बना दिया है. हालांकि ओवरऑल रैंकिंग में कई अफ्रीकी मिडिल और लॉन्ग-डिस्टेंस एथलीटों का दबदबा है, लेकिन पथिरागे एशिया के टॉप-रैंक वाले एथलीट के तौर पर अलग पहचान रखते हैं. जैवलिन में उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन ने उन्हें महाद्वीप के कई बड़े ट्रैक और फील्ड एथलीटों से आगे निकलने में मदद की है. 

दूसरी ओर भारतीय ओलंपिक चैंपियंन चैंपियन नीरज चोपड़ा एशियाई ओवरऑल एथलेटिक्स स्टैंडिंग में 14वें स्थान पर हैं, चोट के कारण नीरज चोपड़ा इस बार एशियन गेम्स का हिस्सा नहीं हैं. जबकि पाकिस्तान के ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अरशद नदीम 24वें नंबर पर  हैं.  जैवलिन में अपनी मजबूत पहचान के बावजूद, दोनों एथलीट अभी एशियाई टॉप 10 ओवरऑल रैंकिंग से बाहर हैं.

ये रैंकिंग एशियाई एथलेटिक्स में बढ़ते मुक़ाबले को दिखाती है, जिसमें पथिरागे न सिर्फ जैवलिन में कमाल कर रहे हैं बल्कि इस क्षेत्र के नए बेंचमार्क बनाते जा रहे हैं.  अब जब एशियाई गेम्स शुरू हो चुके हैं तो सबकी नजर एक बार फिर जैवलिन इवेंट पर होगी.  बता दें कि एशियन गेम्स 2026 में पुरुषों की जैवलिन थ्रो फाइनल स्पर्धा 28 सितंबर 2026 को आयोजित होगी.

एशिया के ओवरऑल पुरुष एथलेटिक्स रैंकिंग में टॉप-10 

  1. रूमेश थरंगा पथिरागे (श्रीलंका) – 1423 अंक (जैवलिन थ्रो)
  2. एमैनुएल वान्योनी (केन्या) – 1460 अंक (800 मीटर)
  3. सबास्टियन किमारू सावे (केन्या) – 1441 अंक (मैराथन)
  4. जमेल सेडजाती (अल्जीरिया) – 1438 अंक (800 मीटर)
  5. जैकब किप्लिमो (युगांडा) – 1400 अंक (मैराथन)
  6. अब्देर्रहमान सांबा (कतर) – 1390 अंक (400 मीटर बाधा दौड़)
  7. कायिनसोला अजायी (नाइजीरिया) – 1384 अंक (100 मीटर)
  8. योमिफ केजेलचा (इथियोपिया) – 1375 अंक (मैराथन)
  9. बिरहानु बालेव (बहरीन) – 1374 अंक (5000 मीटर)
  10. सूफियान एल बक्काली (मोरक्को) – एशिया-अफ्रीका क्षेत्र के शीर्ष खिलाड़ियों में शामिल

14. नीरज चोपड़ा (भारत) – एशियाई ओवरऑल रैंकिंग में 14वें स्थान पर
24. अरशद नदीम (पाकिस्तान) - जैवलिन थ्रो

ये भी पढ़ें- Asian Games 2026 Live Updates: क्विंसी डिसूज़ा की नजर पदक पक्का करने पर, सेमीफाइनल की लाइव अपडेट्स

ये भी पढ़ें- एशियाई खेल 2026: कौन हैं क्विम्सी डीसूजा? एथलेटिक्स और फुटबॉल से निकलीं, अब भारत को दिला सकती हैं टेकबॉल में ऐतिहासिक पदक

ये भी पढ़ें- एशियन गेम्स के आगाज के साथ छलका नीरज चोपड़ा का दर्द, बोले- दिल टूट गया...

ये भी पढ़ें- नीरज चोपड़ा को झटका, पथिरागे की टॉप-15 में एंट्री, वर्ल्ड एथलेटिक्स ओवरऑल रैंकिंग में देखें 15 एथलीट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sports News, Neeraj Chopra, Rumesh Pathirage, Arshad Nadeem, Asian Games 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com