एशियन गेम्स 2026 में खिलाड़ियों के बीच मेडल की जंग तो मैदान पर होगी, लेकिन उनकी फिटनेस और प्रदर्शन के पीछे एक और बड़ी टीम दिन-रात काम कर रही है. यह टीम है खेल गांव की विशाल किचन में जुटे 25 देशों के 80 शेफ की, जो हजारों एथलीटों के लिए भोजन तैयार कर रहे हैं. इस पूरे ऑपरेशन में करीब 200 कर्मचारी शामिल हैं, जिससे यह किचन एशियन गेम्स के सबसे व्यस्त केंद्रों में से एक बन गई है.बता दें कि आइची-नागोया एशियन गेम्स में, 25 देशों के 80 शेफ किचन में काम कर रहे हैं और इस किचन में लगभग 200 स्टाफ शामिल हैं. मेन्यू दिन में चार बार बदलता है, नाश्ता, लंच, डिनर और सपर. और खाना सबसे पहले सुबह 5 बजे परोसा जाता है.
120 व्यंजनों का विशेष मेन्यू किया गया है तैयार
आयोजकों ने खिलाड़ियों की अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए 120 व्यंजनों का विशेष मेन्यू तैयार किया है. इसमें एशियाई और अंतरराष्ट्रीय दोनों तरह के व्यंजन शामिल हैं, ताकि हर देश के खिलाड़ी अपनी पसंद और पोषण संबंधी आवश्यकताओं के अनुसार भोजन चुन सकें. मेन्यू में हाई-प्रोटीन भोजन, शाकाहारी विकल्प और खेल-विशेष न्यूट्रिशन प्लान भी शामिल किए गए हैं.
रोगन जोश से बिरयानी तक, खिलाड़ियों के लिए दुनियाभर के स्वाद का इंतजाम
इस किचन में चाइनीज, कोरियन, थाई, मलेशियन, मिडिल ईस्टर्न और भारतीय व्यंजनों की भरमार है. भारतीय खिलाड़ियों और अन्य मेहमानों के लिए रोगन जोश, दाल, करी, चटनी, नान और बिरयानी जैसे लोकप्रिय व्यंजन भी मेन्यू का हिस्सा हैं. इससे एथलीटों को गेम्स के दौरान भी अपने पसंदीदा स्वाद का अनुभव मिलता रहेगा.
นี่มัน โรงเลี้ยงอาหารนักกีฬาเอเชียนเกมส์
— Skyboyz (@Skyboyz15) September 17, 2026
หรือ โรงทาน กินเจ ครับเนี้ย‼️
ไม่น่าเชื่อเลยว่าเจ้าภาพญี่ปุ่นจะจัดอาหารให้นักกีฬาน้อยขนาดนี้ งานใหญ่ระดับนี้แต่ดูแลเรื่องกินไม่ทั่วถึงเลย จัดให้แบบมินิมอลไม่อิ่ม และโปรตีนไม่พอ‼️#เอเชียนเกมส์2026 #AsianGames2026 pic.twitter.com/2krMCzezuh
हर देश के स्वाद का ख्याल
एशियन गेम्स में हर देश के स्वाद का ख्याल रखते हुए भोजन तैयार किया जा रहा है, ताकि हर खिलाड़ी बिना किसी परेशानी के अपनी डाइट का पालन कर सके. कुल मिलाकर, एशियन गेम्स की यह मेगा किचन सिर्फ खाने की जगह नहीं है, बल्कि खिलाड़ियों की ऊर्जा, फिटनेस और प्रदर्शन को बनाए रखने वाला एक अहम केंद्र बना हुआ है.
ये भी पढ़ें- Asian Games 2026 Live Updates: क्विंसी डिसूज़ा की नजर पदक पक्का करने पर, सेमीफाइनल की लाइव अपडेट्स
ये भी पढ़ें- एशियन गेम्स के आगाज के साथ छलका नीरज चोपड़ा का दर्द, बोले- दिल टूट गया...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं