राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शनिवार को युवा हैमर थ्रो खिलाड़ी अनुष्का यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नया मीट रिकॉर्ड कायम किया. प्रतियोगिता के 65वें सत्र के दौरान 18 वर्षीय अनुष्का ने महिला वर्ग में 66.53 मीटर की दूरी तक हैमर फेंककर नया कीर्तिमान स्थापित किया. ओएनजीसी की इस होनहार खिलाड़ी ने पांच साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, जो मंजू बाला के नाम था. मंजू ने 64.42 मीटर की दूरी के साथ यह रिकॉर्ड बनाया था.
अनुष्का ने अपने पहले ही प्रयास से मुकाबले में बढ़त बना ली और अंत तक उसे बरकरार रखते हुए खिताब अपने नाम किया. पंजाब की हकीकत ग्रेवाल 56.14 मीटर की थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहीं. अनुष्का ने पूरे मुकाबले में निरंतरता बनाए रखी.
उनके छह प्रयासों में 62.21 मीटर, 65.75 मीटर, 66.47 मीटर, फाउल, 66.53 मीटर और 65.25 मीटर की थ्रो शामिल रहीं. उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 67.02 मीटर है. अनुष्का ने हाल ही में जापान में आयोजित एशियाई खेल 2026 में भी हिस्सा लिया था, जहां उन्होंने चौथा स्थान हासिल किया था.
यह भी पढ़ें- आखिरी मौके पर जैवलिन ने दिया धोखा, रोहित यादव ने बताया ब्रॉन्ज मेडल का सीक्रेट, नीरज को कहा शुक्रिया
यह भी पढ़ें- बांस की जैवलिन से ब्रॉन्ज तक, रोहित को अब 70 लाख और सरकारी नौकरी, पिता का संघर्ष लाया रंग
यह भी पढ़ें- पिता बस ड्राइवर, टीम इंडिया के नेट्स में चमका झारखंड का बेटा, संजू-ईशान ने भी की तारीफ, धोनी को बताया आदर्श
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं