एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल से मामूली अंतर से चूकने के बाद, भारत के स्क्वैश स्टार अभय सिंह ने अपने प्रदर्शन पर ईमानदारी से बात की. फाइनल में जबरदस्त कोशिश के बावजूद, अभय ने माना कि मैच के कुछ हिस्से योजना के मुताबिक नहीं रहे और अंत में विरोधी खिलाड़ी उनपर भारी पड़े. मैच के बाद बात करते हुए अभय ने कहा कि उनके खेल के "कुछ हिस्से" जरूरी स्तर के नहीं थे, हालांकि वे पूरे मुकाबले में डटे रहे, लेकिन उन्हें लगा कि कुछ अहम मौकों पर वे पिछड़ गए, जिससे उनके प्रतिद्वंद्वी को बढ़त मिल गई.
भले ही नतीजा निराशाजनक रहा, लेकिन सिल्वर मेडल जीतना भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी के लिए एक बड़ी उपलब्धि है. एशियाई गेम्स के फाइनल तक पहुंचना और पोडियम पर जगह बनाना उनकी कड़ी मेहनत, निरंतरता और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके विकास का सबूत है. अभय ने आगे ये भी कहा कि, "वे इस बात पर भी जोर दिया कि वे इस अनुभव से सीखेंगे और भविष्य के टूर्नामेंट में और मजबूती से वापसी करेंगे. उन्होंने आगे ये भी कहा कि, अब उनका पूरा ध्यान टीम मैच पर है. उसके लिए अब योजना बनाना है."
फाइनल के बात करें तो अभय सिंह को मलेशिया के ईन योव एनजी से 9-11, 5-11, 5-11 से हारकर सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा. इस हार के साथ ही, अभय LA 2028 ओलंपिक के लिए सीधे क्वालिफाई करने का मौका चूक गए.
बता दें कि सौरव घोषाल (जिन्होंने 2014 और 2023 में सिंगल्स में सिल्वर मेडल जीता था) के बाद अभय इस इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने वाले दूसरे भारतीय पुरुष खिलाड़ी बने. हालांकि, फ़ाइनल में हारने की वजह से अभय LA 2028 ओलंपिक के लिए सीधे क्वालिफ़ाई करने से चूक गए, जहां स्क्वैश पहली बार शामिल किया जा रहा है.
नागोया किंजो फुतो एरीना में 44 मिनट तक चले इस मुक़ाबले का पहला गेम काफी कड़ा रहा, लेकिन धीरे-धीरे ईन ने मैच पर अपनी पकड़ बना ली.उन्होंने अभय को वापसी करने और हांगझोऊ 2022 में जीते गए अपने टाइटल को बचाने का कोई मौका नहीं दिया.
ये भी पढ़ें- फ़ाइटर हैं अभय सिंह', भारतीय स्कवॉश खिलाड़ियों ने एशियाड में मचाई धूम- अभय ने जीता सिल्वर, सिंगल्स में 2 मेडल पक्के
ये भी पढ़ें- भारत-वेस्टइंडीज, पहला वनडे आज, फ्री में कैसे देखें LIVE मुकाबला?
ये भी पढ़ें- एशियन गेम्स 2026: तीरंदाजी में भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने बनाया विश्व रिकॉर्ड
ये भी पढ़ें-\ एशियन गेम्स 2026: मेडल न जीत पाने के बाद मनु भाकर का पहला रिएक्शन, बोलीं- मेरी जिंदगी का...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं