विज्ञापन

दौसा में 80 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ी मह‍िला, प‍िता की प्रॉपर्टी में मांग रही ह‍िस्‍सा 

सूचना पर ड‍िप्‍टी एसपी और तहसीलदार सह‍ित पुल‍िस की टीम मौके पर पहुंच गई. मह‍िला को नीचे उतरने के ल‍िए मान मनौती कर रहे हैं.  

दौसा में 80 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ी मह‍िला, प‍िता की प्रॉपर्टी में मांग रही ह‍िस्‍सा 
दौसा में पानी की टंकी पर चढ़ी महिला.
NDTV Reporter

दौसा के रामगढ़ पचवारा क्षेत्र से मंगलवार को जमीन विवाद से जुड़ा मामला सामने आया. ग्राम पंचायत गांगलियावास में एक महिला अपने बुजुर्ग पिता की भूमि में अपने हक की रजिस्ट्री कराने की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गई. महिला के कई घंटे तक टंकी पर रहने से मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, और प्रशासन में भी हड़कंप मच गया. 

सुबह 7 बजे टंकी पर चढ़ी महिला

जानकारी के अनुसार, कजोडी देवी आज सुबह करीब 7 बजे पानी की टंकी पर चढ़ गई. महिला का कहना है कि वह अपने बुजुर्ग पिता की जमीन में अपने हिस्से की रजिस्ट्री करवाना चाहती है. इसी मांग को लेकर वह टंकी पर चढ़ी, और अपनी बात मनवाने पर अड़ गई. 

पुलिस-प्रशासन ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ पचवारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद लालसोट सीओ सहित पुलिस का अतिरिक्त जाब्ता भी तैनात किया गया. तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे, और महिला को समझाने का प्रयास किया. स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने सिविल डिफेंस की टीम को भी मौके पर बुलाया. 

पिता को मौके पर बुलाने की तैयारी

डिप्टी एसपी सत्यनारायण यादव ने बताया कि महिला अपने बुजुर्ग पिता की भूमि में जमीन की रजिस्ट्री कराने की मांग कर रही है. पुलिस की ओर से महिला के पिता को घर से बुलाकर उसके सामने लाने की बात कही गई है, ज‍िससे दोनों पक्षों से बातचीत करके मामले को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाया जा सके. 

समझाइश में जुटा प्रशासन

महिला के टंकी पर चढ़े होने की सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. प्रशासन की टीम लगातार महिला से बातचीत कर रही है. पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए मौके पर मौजूद है. फिलहाल महिला को सुरक्षित नीचे उतारने और जमीन विवाद का समाधान बातचीत के जरिए कराने के प्रयास जारी है. 

यह भी पढ़ें: जयपुर के वार्ड 76 में BJP के दो ‘अधिकृत' प्रत्याशी! आज खुलेगा पर्चे का राज, किसका नामांकन रहेगा वैध?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan News, Dausa News, Pani Ki Tanki, Women Climb On Water Tank, Dausa Hindi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com