IRCTC पर तत्काल टिकट काटना काफी मुश्किल माना जाता है. ज्यादातर यूजर्स सोशल मीडिया पर शिकायत करते रहते हैं कि वे तत्काल टिकट बुक नहीं कर पाते हैं क्योंकि ये बहुत जल्दी खत्म हो जाता है. लेकिन, अब इस काम को भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI ने कर दिखाया है. AI की मदद से यूजर ने IRCTC से तत्काल टिकट काटने का दावा किया है. ये कारनामा ChatGPT 6 Astra से संभव हो पाया. यूजर्स ने इसका पूरा वीडियो भी बनाकर शेयर किया है.
आगे बढ़ने से पहले आपको बता दें कि तत्काल किट एसी के लिए सुबह 10 बजे शुरू होती है. जबकि स्लीपर के लिए इसकी टाइमिंग 11 बजे है. वीडियो में यूजर ने दिखाया कि भारी ट्रैफिक के कारण जब IRCTC की वेबसाइट काम नहीं कर रही थी तब इस AI मॉडल ने रूक कर पेज को रिफ्रेश करके यूजर्स को कन्फर्म तत्काल टिकट बुक करके दिया. यूजर ने सबूत के तौर पर AI बॉट से हुई बातचीत का स्क्रीनशॉट और कंफर्म टिकट भी शेयर किया है.
ChatGPT 6 Astra ने काटा तत्काल टिकट
दरअसल यूजर पहले भी एक वीडियो में AI से ट्रेन टिकट काटने का वीडियो डाला था. तब कई लोगों ने मजाक में कहा था कि तत्काल टिकट काटना ChatGPT 6 Astra से भी संभव नहीं है. लेकिन, अब साफ हो गया है कि इसने तत्काल ाटिकट काटने में भी सफलता पाई है. कई लोग IRCTC की वेबसाइट से तत्काल टिकट इसलिए भी नहीं बुक कर पाते हैं क्योंकि वे नाम, कैप्चा और पेमेंट करने में देर कर देते हैं. कई बार साइट का सर्वर भी हैवी ट्रैफिक की वजह से सही से रिस्पांस नहीं देता है.
एक यूजर ने इसी चुनौती से निपटने के लिए OpenAI के सबसे पावरफुल और एडवांस्ड मॉडल ChatGPT 6 Astra का इस्तेमाल किया. आपको बता दें कि कंपनी ने इस मॉडल को इस महीने की शुरुआत में लॉन्च किया था. इस AI मॉडल ने बिना किसी इंसानी मदद के इस असंभव टास्क को काफी तेजी से पूरा किया. उसकी स्पीड को देखकर उसे काम देने वाला व्यक्ति भी हैरान रह गया था.
AI just took on one of the toughest things in India — IRCTC Tatkal booking.
— Gems Of Railway (@GemsOfRailway) September 23, 2026
A man claims “GPT 6 Astra” was prompted to start at 10:59:50 AM, navigate IRCTC, select the Gujarat Queen, handle a brief website outage, fill passenger details and complete payment using a pre-loaded… pic.twitter.com/0xSCyrw7dR
पहले से दे रखा था सारा कमांड
ChatGPT 6 Astra को यूजर पहले ही काफी डिटेल्ड में कमांड दिया था. उसने साफ कहा था यदि टिकट बुकिंग के दौरान वेबसाइट क्रैश होती है या पेमेंट अटकता है या किसी भी तरह की दिक्कत आती है तो उसे क्या करना है. फिर अपने यूजर की बात का पालन करने के लिए AI एजेंट सुबह 10:59:50 AM पर ऑटोमैटिक रन होने लगा. बिना किसी मदद के उसने IRCTC की वेबसाइट ओपन की. इसके बाद उसने सफर की डेट, स्टेशन, ट्रेन डिटेल्स, तत्काल कोटा जैसी जानकारी काफी तेजी से भर दिया. हालांकि, इस दौरान वेबसाइट के डाउन होने की भी दिक्कत आई.
IRCTC की वेबसाइट जब अचानक डाउन हो गई, तो AI ने बेहद चालाकी से ठीक 10 सेकंड का इंतजार किया. इसके बाद जैसे ही सर्वर वापस एक्टिव हुआ, उसने पेज को रिफ्रेश करके पैसेंजर्स तुरंत फॉर्म में भर दिए. पेमेंट की स्पीड को सुपरफास्ट रखने के लिए यूजर ने पहले से ही पैसे अपने IRCTC Wallet में जमा कर रखे थे. AI ने बिना समय गंवाए पेमेंट के लिए इस वॉलेट ऑप्शन को चुना और पलक झपकते ही ट्रांजैक्शन पूरा कर दिया. हालांकि, ये सुनने में काफी बढ़िया लग रहा है लेकिन भविष्य में IRCTC ऐसे एआई एजेंट्स को वेबसाइट एक्सेस करने से रोक सकता है ताकि इसका गलत फायदा ना उठाया जा सके.
ये भी पढ़ें- खारे पानी में भी चमक उठेंगे कपड़े, ये 4 वॉशिंग मशीन हैं कमाल, जिद्दी दाग मिनटों में होंगे खत्म
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं