विज्ञापन

बिहार में गजब घोटाला! सभापति ने सास को दिलाया PM आवास, फिर उसी पर बना दिया ₹70 लाख का आलीशान मकान

हाजीपुर नगर परिषद की सभापति संगीता कुमारी पर 'आय से अधिक संपत्ति' और 'बेनामी संपत्ति' खरीदने का आरोप लगा है. डीएम वर्षा सिंह ने असिस्टेंट कलेक्टर की अध्यक्षता में टीम गठित कर 7 दिन में रिपोर्ट मांगी है.

बिहार में गजब घोटाला! सभापति ने सास को दिलाया PM आवास, फिर उसी पर बना दिया ₹70 लाख का आलीशान मकान
हाजीपुर नगर परिषद की सभापति संगीता कुमारी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें. (Photo: NDTV)
वैशाली:

बिहार में वैशाली जिले की हाजीपुर नगर परिषद की सभापति संगीता कुमारी पर अनियमितता और आय से अधिक संपत्ति हासिल करने के आरोप लगे हैं. मामले में जांच शुरू कर दी गई है. इसके बाद सभापति की परेशानी बढ़ गई है. सभापति पर आये से अधिक संपति अर्जित करने के साथ ही अपने रिश्तेदारों के नाम पर बेनामी संपति खरीदने के अलावा सास के नाम पर गलत तरीके से 'पीएम आवास योजना' का फायदा लेने का आरोप लगा है. यह भी जानकारी सामने आई है कि पीएम आवास के जरिए बने मकान पर 70 लाख रुपए लगाकर आलीशान मकान बनवाया गया. ये आरोप हाजीपुर के पूर्व वार्ड मेंबर सुभाष कुमार निराला ने लगाया था. इसकी शिकायत सुभाष कुमार निराला ने डीएम से लेकर कमिश्नर तक से की थी लेकिन फाइल दबा दिए जाने का आरोप है.

Latest and Breaking News on NDTV

इस बीच तिरहुत प्रक्षेत्र के आयुक्त ने डीएम से आरोपों की जांज पर रिपोर्ट मांगा था.

वैशाली डीएम वर्षा सिंह ने असिस्टेंट कलेक्टर की अध्यक्षता में एक टीम गठित किया और 7 दिन के अंदर टीम से जांच रिपोर्ट मांगी है. इतना ही नहीं जांच टीम ने शिकायतकर्ता सुभाष निराला को बुलाया, जहां उन्होंने कई तरह के सबूत पेश किए.

ऐसे में समझा जा सकता है कि सभापति संगीता कुमारी की मुश्किलें बढ़ गई हैं. अगर जांच रिपोर्ट में आरोप सही पाए जाते हैं, तो कार्रवाई तय है. लिहाजा देखना होगा कि जांच रिपोर्ट में क्या कुछ सामने आता है. लेकिन इतना तो तय है कि जांच टीम के गठन के साथ ही नगर परिषद में हलचल तेज हो गई है.

ये भी पढ़ें: CM के सामने इंतजाम, दौरा खत्म होते ही गायब? हाजीपुर बाढ़ राहत शिविर में वायरल वीडियो-ऑडियो से उठे बड़े सवाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar, Hajipur, Income
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com