चौकीदारी के ठेके का भुगतान समय पर करने और ठेका सुचारू रखने के बदले में 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते भीलवाड़ा कॉलेज के संस्थापन अधिकारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया. माणिक्य लाल वर्मा राजकीय महाविद्यालय की संस्थापन शाखा प्रभारी शिव प्रकाश धूमल ने रिश्वत राशि भी वहीं ली, जहां उसकी पत्नी हार्ट अटैक के चलते भर्ती थी. तिलक नगर के सिद्धिविनायक हॉस्पिटल में पत्नी का इलाज चल रहा था. बाहर पति 40000 की रिश्वत ले रहा था.
एसीबी को मिली थी शिकायत
एसीबी को शिकायत मिली की अप्रैल 2026 में एमएलवी कॉलेज में सुरक्षा गार्ड, कंप्यूटर ऑपरेटर और सफाईकर्मी उपलब्ध कराने का ठेका मिला था. कॉलेज में निरीक्षण के दौरान कुछ सुरक्षा गार्ड ड्यूटी से गायब मिले. इसकी वजह से प्रिंसिपल ने संबंधित फर्म का ठेका निरस्त कर दिया. संस्थापन अधिकारी शिव नुवाल ने ठेका निरस्त नहीं करने और बिल में परेशानी नहीं आने देंगे, इसके लिए 50 हजार रुपए रिश्वत मांगी. 40 हजार रुपये में मामला तय हो गया.
एसीबी ने अस्पताल में पकड़ा
शिकायत मिलने पर एसीबी ने सत्यापन कराया. इसके बाद ACB ने आरोपी को ट्रैप करने के लिए जाल बिछाया. शिव नुवाल की पत्नी को हार्ट अटैक आया तो अस्पताल में भर्ती कराया. उन्होंने वहीं पर घूस की रकम लेकर आने के लिए कहा. परिवादी जब घूस लेकर पहुंचा तो एसीबी ने रंगे हाथों पकड़ लिया. एसीबी ने आरोपी के आवास पर भी तलाशी अभियान चलाया.
यह भी पढ़ें: ऑनलाइन रस्सी मंगवाई, 20 बार कैब बुक की... लोन चुकाने के लिए चाहिए थे पैसे, बनाया खतरनाक प्लान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं