विज्ञापन

पहला टेस्ट ही नहीं, पूरी भारत बनाम श्रीलंका सीरीज फ्री में देख सकते हैं, जानें तमाम सवालों के जवाब

भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज शनिवार से शुरू हो रही है. और इन दोनों ही मैचों को लेकर फैंस के मन में कई सवाल हैं

पहला टेस्ट ही नहीं, पूरी भारत बनाम श्रीलंका सीरीज फ्री में देख सकते हैं, जानें तमाम सवालों के जवाब
SL vs IND: गॉल में शनिवार से श्रीलंका के खिलाफ अहम सीरीज शुरू हो रही है
Source: Social media

Sri Lanka V/S India: टीम इंडिया लंबे ब्रेक के बाद 80वें स्वतंत्रता दिवस यानी शनिवार को फिर से रेड-बॉल का सफर का आगाज करने के लिए तैयार है. और यह दो मैचों की सीरीज बहुत ही अहम होने जा रही है क्योंकि दांव पर WTC FINAL रूपी मंजिल है. कप्तान शुभमन गिल, हेड कोच गौतम गंभीर और टीम इंडिया सभी के लिए यह बड़ा टेस्ट है क्योंकि यह बल्लेबाजों का स्पिन के खिलाफ फिर से बड़ा टेस्ट होने जा रहा है. करोड़ों भारतीय फैंस फिर से टेस्ट क्रिकेट का गवाह बनने को तैयार हैं. और इन फैंस के मन में कई सवाल भी चल रहे हैं. आसान से लेकर मुश्किल सवाल. चलिए तमाम जवाब आपके सामने हैं. 

गॉल में भारत का स्पिन प्लान

प्र: सीरीज कब से शुरू हो रही है?

उ: दो टेस्ट मैचों की सीरीज भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शनिवार से शुरू हो रही है.

प्र: पहला टेस्ट कहां खेला जाएगा?

उ: पहला टेस्ट गॉल में खेला जाएगा

प्र: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट मैचों का पूरा शेड्यूल क्या है?

उ: 

पहला टेस्ट: 15–19 अगस्त 2026, गाले इंटरनेशनल स्टेडियम, गॉल

दूसरा टेस्ट: 23–27 अगस्त 2026, सिन्हलीज स्पोर्ट्स क्लब (SSC), कोलंबो

प्र: मैच भारतीय समयानुसार कितने बजे शुरू होंगे?

उ: दोनों टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे से खेले जाएंगे

प्र: फैंस भारत में मैच का सीधा प्रसारण कहां देख सकते हैं?

उ: दो टेस्ट मैचों की सीरीज का भारत में सीधा प्रसारण Sony Sports Network पर होगा. और कई भाषाओं में फैंस कमेंट्री सुन सकते हैं

प्र: ऑनलाइन मैच कहां देखा जा सकता है?

उ: जो प्रशंसक ऑनलाइन मैच देखना पसंद करते है, वो SonyLIV पर सीधा प्रसारण देख सकते हैं. जिन फैंश के पास डीडी डिश फ्री है, वह डीडी स्पोर्ट्स पर सीधा प्रसारण देख सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: मॉर्न मॉर्कल ने किया  'पेस प्लान' का खुलासा, '5 सूत्रीय मंत्र' के साथ श्रीलंका पर हमला बोलेगी सिराज एंड कंपनी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Sri Lanka, Shubman Singh Gill, Dhananjaya Maduranga De Silva, Sri Lanka Vs India 08/15/2026 Slin08152026272145, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com