विज्ञापन

कौन हैं IPS ओम प्रकाश जिन्होंने गैंगस्टर रोहित गोदारा को पहचानने से किया इनकार, कहा- कोई जेबकतरा होगा

IPS ओम प्रकाश ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग का का सहयोगी समझे फरार गैंगस्टर रोहित गोदारा का घर गिराए जाने की घटना को लेकर कुछ ऐसा कहा जिसकी चर्चा हो रही है.

कौन हैं IPS ओम प्रकाश जिन्होंने गैंगस्टर रोहित गोदारा को पहचानने से किया इनकार, कहा- कोई जेबकतरा होगा
IPS ओम प्रकाश ने छह महीने पहले बीकानेर रेंज में IG का कार्यभार संभाला
Social Media X

Rohit Godara Home Demolished: राजस्थान के बीकानेर जिले के लूणकरणसर क्षेत्र में गैंगस्टर रोहित गोदारा के घर पर बुलडोजर चलने की घटना अभी तक एक रहस्य है. मंगलवार, 14 जुलाई को खबर आई कि आधी रात को गोदारा का घर ढहा दिया गया. लेकिन ये कार्रवाई किसने की इसकी कोई जानकारी नहीं है. पुलिस और प्रशासन ने सीधे-सीधे कह दिया कि इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं है. इस मामले में एक और दिलचस्प घटना ये हुई कि जब एक सीनियर पुलिस अफसर से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने रोहित गोदारा को जानने से ही इनकार कर दिया. उनके जवाब की बड़ी चर्चा हो रही है. इस IPS अधिकारी का नाम है ओम प्रकाश और उनकी गिनती एक सख्त पुलिस अधिकारी के रूप में होती है.

रोहित गोदारा के बारे में IPS ओम प्रकाश ने क्या कहा

IPS रोहित गोदारा बीकानेर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) हैं. कल, मंगलवार को उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी. इस दौरान एसपी मृदुल कच्छवा और आईपीएस अनुष्ठा कालिया भी मौजूद थीं. यह प्रेस कॉन्फ्रेंस मोबाइल चोरी को लेकर रेंज आईजी ओमप्रकाश के निर्देशन में एक विशेष अभियान की जानकारी देने के लिए बुलाई गई थी. इसमें बताया गया कि बीकानेर पुलिस के सोशल मीडिया सेल ने विशेष अभियान चलाकर महज़ 30 दिनों में 100 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए और CEIR पोर्टल की मदद से ट्रेस कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिया.

 रोहित गोदारा का घर रातों-रात किसी ने तोड़ दिया

रोहित गोदारा का घर रातों-रात किसी ने तोड़ दिया
Photo Credit: NDTV

इसी  प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों ने उनसे जब पूछा कि रोहित गोदारा का घर किसने तोड़ा, तो आईजी ओम प्रकाश ने कहा, "कौन है ये, मैंने नाम नहीं सुना." जब पत्रकारों ने कहा कि ये गैंगस्टर है, तो आईजी ने आगे कहा,"ऐसा कोई गैंगस्टर का नाम सुना नहीं, कोई जेबकतरा होगा तो पता नहीं."

जब पत्रकारों ने गोदारा का घर गिराए जाने की बात की, तो ओम प्रकाश ने सपाट लहजे में जवाब दिया, अगर किसी का घर टूटा है तो वो धाने में जाए और मुकदमा दर्ज कराए, अगर कोई संलिप्त पाया जाता है तो कार्रवाई होगी."

इसके बाद पत्रकारों ने जब पूछा कि रोहित गोदारा बीकानेर का नामी गैंगस्टर है तो क्या पुलिस उसके घर पर नजर नहीं रखती? इसके जवाब में ओम प्रकाश ने कहा, "यहां 100 के करीब भगोड़े हैं." उन्होंने कहा कि आधिकारिक तौर पर उनके पास रोहित गोदारा का घर टूटने की कोई रिपोर्ट नहीं ाई है, और अगर आएगी तो जांच की जाएगी. 

देखिए Video:-

कौन हैं IPS ओम प्रकाश?

IG ओम प्रकाश की गिनती राजस्थान के दबंग और सख्त छवि वाले अधिकारी के रूप में होती है. वह मूलतः राजस्थान की प्रदेश पुलिस सेवा RPS में चयनित हुए थे. वर्ष 2013 में उन्हें पदोन्नत किया गया और वे भारतीय पुलिस सेवा के IPS अधिकारी बनाए गए.

मूल रूप से शेखावाटी के रहने वाले ओम प्रकाश जयपुर, टोंक, बूंदी और सिरोही जिलों में पुलिस अधीक्षक (SP) रह चुके हैं. इसके बाद वह पाली और अजमेर रेंज में डीआईजी के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं. इस वर्ष फरवरी में ओम प्रकाश ने बीकानेर के आईजी रेंज का कार्यभार संभाला.

गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई

IG बीकानेर रखते हुए IG ओम प्रकाश ने कई महत्वपूर्ण कार्य किए. उनके नेतृत्व में पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से नशा और हथियार सप्लाई पर रोक लगाने में काफी प्रगति हुई. साथ ही उन्होंने हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर और बीकानेर में बढ़ते गैंगवार पर भी काफ़ी नकेल कसी. उने कार्यकाल में सैकड़ों हथियार पकड़े गए. उन्होंने अपने क्षेत्र में नशे के खिलाफ़ ऑपरेशन नीलकंठ भी चलाया हुआ है.

ये भी पढ़ें-: राजस्थान से पहली बार रेगिस्तान के फल का निर्यात, बीकानेर से बांग्लादेश भेजा गया 11 टन हलावी खजूर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rohit Godara, Rajasthan News, Bikaner
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com