विज्ञापन

अस्‍पताल में मह‍िला के ऊपर ग‍िरा छत का प्‍लास्‍टर, स‍िर में गंभीर चोट; दहशत में मरीज  

मह‍िला को राजकीय बगड़‍िया अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उसका इलाज चल रहा है. हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है. 

अस्‍पताल में मह‍िला के ऊपर ग‍िरा छत का प्‍लास्‍टर, स‍िर में गंभीर चोट; दहशत में मरीज  
महिला के ऊपर गिरा प्लास्टर.
NDTV Reporter

चूरू के सुजानगढ़ स्थित राजकीय फतेहपुरिया मातृ एवं शिशु अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार पर छत का प्‍लास्‍टर अचानक भरभराकर गिर गया. यह पूरा हादसा अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. छज्जे का मलबा गिरने से एक महिला के सिर में गंभीर चोट आई. घायल महिला को तत्काल राजकीय बगड़िया उप-जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है.

अस्पताल का भवन जर्जर   

जानकारी के अनुसार, वर्तमान में जनाना अस्पताल पुराने ट्रॉमा सेंटर भवन में संचालित हो रहा है. भवन की जर्जर स्थिति को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं, और मरीजों को विभिन्न प्रकार की असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में छज्जा गिरने की इस घटना ने अस्पताल में भर्ती मरीजों, उनके परिजनों और अस्पताल कर्मियों में दहशत फैला दी है.

अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल 

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि हादसे के समय वहां अधिक भीड़ होती तो बड़ा नुकसान हो सकता था. घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.  अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या इस हादसे के बाद चिकित्सा विभाग जर्जर भवन की स्थिति का गंभीरता से संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करेगा, या फिर मरीजों की सुरक्षा को इसी तरह नजरअंदाज किया जाता रहेगा. 

व्यवस्था में सुधार करने आश्वासन  

स्थानीय लोगों ने अस्पताल भवन की तत्काल तकनीकी जांच कराकर आवश्यक मरम्मत अथवा वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके. घटना के बाद अस्पताल के इंचार्ज डॉ. बंशीधर ने मामले में कहा कि हमारे द्वारा पहले भी लिखा जा चुका है, जल्द ही व्यवस्थाओं में सुधार किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: राजस्‍थान में तीन द‍िन होगी जोरदार बार‍िश, 21 जिलों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan News, Churu, Ceiling Plaster, Hospital Ceiling Falls, Women Injured
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com