राजस्थान के भीलवाड़ा में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया. जिले के मांडलगढ़ के लाडपुरा चौराहे पर तेज गति से आ रहे सीमेंट के टैंकर ने आगे चल रहे टैंकरों को टक्कर मार दी. टक्कर के कारण तीन गाड़ियों में भीषण आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. टैंकर चालक आग की चपेट में आ गया और जिंदा जलकर उसकी दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के बाद हाइवे पर लंबा जाम लग गया, जिससे ट्रैफिक जाम हो गया.
हादसे की सूचना मिलते ही मांडलगढ़ थाना पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे. दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक टैंकर जलकर खाक हो चुके थे. पुलिस ने मृतक चालक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और हादसे के कारणों की जांच शुरू की.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
शुरुआती जांच में सामने आया है कि तेज रफ्तार और ओवरटेकिंग के प्रयास में टैंकर आपस में टकरा गए, जिससे यह भीषण हादसा हुआ. यह हादसा सुबह करीब 6:15 बजे हुआ.
बता दें कि राजस्थान में बीकानेर के देशनोक इलाके में स्थित ओवर ब्रिज पर बुधवार आधी रात को एक ट्रोला ओवरटेक करने के प्रयास के दौरान पास से गुजर रही कार पर पलट गया था. इस हादसे में कार में सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई थी. सभी मृतक शादी समारोह में शामिल होकर वापस अपने घर लौट रहे थे. हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया था.
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची देशनोक पुलिस ने क्रेन और तीन जेसीबी की मदद से ट्रोले को किनारे कराया था. इसके बाद कार सवार सभी लोगों को निकालकर अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। कार नोखा की तरफ जा रही थी.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं