राजस्थान के भीलवाड़ा में बहुचर्चित साहूकार हत्याकांड को अंजाम खुद मुनीम ने ही दिया. जिस आदमी ने रोजी-रोटी कमाना सिखाया, उसी को मुनीम ने अपने दोस्त के साथ मिल कर मौत के घाट उतार दिया. मुनीम ने अपने दोस्त के साथ मिलकर करोड़ों रुपए की संपत्ति और 70 लाख रुपए नकद हड़पने की नीयत से अपने ही सेठ को मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने हत्याकांड में शामिल नारायण लाल सरगरा को गिरफ्तार किया है. हत्याकांड के मूल मुलजिम और मुनीम रोशन गुर्जर की पुलिस को तलाश है. मुख्य आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है.
ब्याज पर पैसे देता था शोभालाल
पकड़े गए आरोपी ने हत्या की वारदात कबूल की है. उसकी बताई कहानी ने सब के रोंगटे खड़े कर दिए. बावलास गांव से लापता ब्याज पर पैसे देने वाले व्यापारी शोभालाल जैन की हत्या बड़ी बेरहमी से की गई. शोभा लाल का पहले कार में ही दम घोंटा, फिर मुंह पर टेप चिपकाकर यह सुनिश्चित किया कि वह जिंदा न बच सके और बाद में शव को सुनसान कुएं में फेंककर फरार हो गए.
मुख्य आरोपी रोशन लाल गुर्जर को जानकारी थी कि साहूकार शोभा लाल जैन के पास 70 लाख रुपए हैं और रुपए को देखकर उसकी नीयत डोल गई. रुपए हड़पने के लिए रोशन लाल ने अपने दोस्त नारायण सरग्रह को शराब पार्टी देकर राजी किया. 16 जुलाई को दोनों उन्हें सांवलिया जी यात्रा पर ले जाने की योजना बनाकर रवाना हुए. मगर शोभा लाल की भाई मदनलाल के साथ होने के चलते हत्या की योजना सफल नहीं हो पाई. मगर आरोपी नारायण के दिमाग में हत्या की योजना चलती रही.
गला दबाने के बाद मुंह चिपका दिया टेप
इसके बाद 18 जुलाई को योजना को अंजाम दिया गया. कार में लौटते समय नारायण ने शोभा लाल के हाथ पकड़ लिए, जबकि रोशन लाल ने उसका मुह दबा दिया. उसके बाद भी आरोपियों ने मृतक शोभा लाल के मुंह पर टेप चिपका शव को सीमेंट के पोल के बांधकर एक सुनसान कुएं में फेंक दिया. पुलिस फरार मुख्य आरोपी रोशन लाल गुर्जर की धर पकड़ के लिए लगातार दबिश दे रही है.

पकड़ा गया आरोपी
10 लाख की लालच देकर दोस्त को वारदात में शामिल किया
पकड़ा गया नारायणलाल सरगरा जो कि अड़र्सीपुरा गांव का रहने वाला है. मध्य प्रदेश में पानी पुरी का धंधा करता है. रोशन लाल गुर्जर उसका पुराना दोस्त है. रोशन ब्याज पर पैसा देने वाले शोभा लाल जैन के यहां मुनीम और चालक का काम भी करता है. रोशन गुर्जर ने इस हत्या की वारदात में नारायण लाल को शामिल करने के लिए 10 लाख रुपए का लालच दिया.
हत्या व शव को कुएं में फेंकने के बाद लालच में आया नारायण सरगरा भी गांव से फरार हो गया. उदयपुर में रहकर आरोपी फरारी काट रहा था. बागोर थाना पुलिस को मिले इनपुट पर शनिवार को पुलिस टीम जब उदयपुर नारायण सरगरा को पकड़ने पहुंची तो वह दीवार कूद कर भागने लगा. जिससे वह जख्मी हो गया और पांव में चोट लगी है.
यह भी पढ़ें
घर के आंगन में पड़ा पत्नी का शव, मां को ढूंढते 6 माह के मासूम को देख टूटा पति; उठाया खौफनाक कदम
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा: भाई-बहन समेत तीन की मौत, जयपुर से फरीदाबाद जा रहे थे सभी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं