राजस्थान में SI/प्लाटून कमांडर भर्ती-2025 परीक्षा के दौरान फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है. जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी फर्जी प्रवेश पत्र तैयार करके एसआई भर्ती की परीक्षा देने के लिए पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक, बंदी को जब जमानत नहीं मिली तो उसने जेल से साजिश रच डाली और फर्जी प्रवेश पत्र बनवा लिया. पुलिस अब फर्जी प्रवेश पत्र तैयार करने वालों और पूरी साजिश में शामिल अन्य आरोपियों से पूछताछ कर रही है. एसआई/प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच की जा रही है.
फर्जी प्रवेश से परीक्षा देने पहुंचा बंदी
जानकारी के मुताबिक, जिस बंदी ने प्लाटून कमांडर भर्ती 2025 में फर्जीवाड़ा किया था. वह बीकानेर की जेल में एनडीपीएस मामले में बंद है. उसने फर्जी प्रवेश पत्र बनवाकर परीक्षा में शामिल होने की साजिश रची, लेकिन दस्तावेजों और प्रवेश पत्र की गहन जांच के दौरान पूरा मामला उजागर हो गया. पुलिस के अनुसार, विचाराधीन बंदी संदेश पुत्र उदयनाथ पुलिस अभिरक्षा में परीक्षा केंद्र पहुंचा था.
प्रवेश बनाने वालों की खोज रही पुलिस
जांच के दौरान उसके प्रवेश पत्र और अन्य दस्तावेजों में गड़बड़ी मिलने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया. प्रारंभिक जांच में सामने आया कि जमानत नहीं मिलने पर आरोपी ने जेल से ही फर्जी प्रवेश पत्र तैयार करवाकर परीक्षा देने की योजना बनाई थी. पुलिस अब फर्जी प्रवेश पत्र तैयार करने वालों और इस पूरे षड्यंत्र में शामिल अन्य आरोपियों से पूछताछ कर रही है.
कोर्ट के आदेश पर फिजिकल में पहुंचा था बंदी
बीकानेर के ASP चक्रवर्ती सिंह राठौड़ ने बताया कि आरोपी संदेश एनडीपीएस एक्ट में यहां जेल में बंद था. इसने विशेष अदालत में एसआई भर्ती परीक्षा के फिजिकल टेस्ट में उपस्थित होने के लिए आवेदन दिया था. इस पर कोर्ट ने कहा कि पुलिस अभिरक्षा में परीक्षा में उपस्थित होने के लिए भेजा जाए. न्यायालय के आदेश की पालना में जेल अधीक्षक की तरफ से जो पत्र मिला था, उसी के आधार पुलिस जवानों के साथ फिजिकल एग्जाम के लिए इसको पेश किया गया था. जहां पर दस्तावेजों की जांच के दौरान ही पता चला कि इसने फर्जी एडमिट कार्ड बनवाया हुआ था. उस रोल नंबर से किसी और डिटेल आ रही थी.
एएसपी के अनुसार, पुलिस ने आवश्यक धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. अभी तक जो जानकारी है कि यह न तो परीक्षा में पास हुआ और न ही इसको फिजिकल के लिए कॉल आया था. जिस रोल नंबर से एडमिट कार्ड बनवाया था, उसका आज फिजिकल भी नहीं था. जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि उसने आखिर यह हरकत क्यों की. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
यह भी पढे़ं-
3 बच्चों का बाप, महिला के कपड़े पहने फंदे से लटका मिला, रहस्यमय मौत ने पुलिस को उलझाया
राजस्थान में नशा तस्कर एनकाउंटर में ढेर, बड़ी मात्रा में अफीम डोडा चूरा बरामद
49 लाख में खरीदा नया घर, पर एक दिन भी नहीं रह पाई, नए मकान में शिफ्ट होने से पहले ही उजड़ गया परिवार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं