विज्ञापन

राजस्थान SI भर्ती के लिए आज से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड, 3 अगस्त से फिजिकल टेस्ट

Rajasthan SI Recruitment: राजस्थान पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. राजस्थान के कई जिलों में 3 अगस्त को फिजिकल टेस्ट होगा.

राजस्थान SI भर्ती के लिए आज से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड, 3 अगस्त से फिजिकल टेस्ट
राजस्थान एसआई भर्ती एडमिट कार्ड

राजस्थान पुलिस उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) 3 अगस्त से शुरू होगी. पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड ने परीक्षा का कार्यक्रम जारी करते हुए अभ्यर्थियों को 29 जुलाई से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा की है. यानी आज से उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाना होगा. 

लॉगइन कर डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड के उप महानिरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि पात्र अभ्यर्थी 29 जुलाई से राज्य के एसएसओ पोर्टल पर अपनी एसएसओ आईडी से लॉग-इन कर रिक्रूटमेंट पोर्टल के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे. ध्यान रहे कि एडमिट कार्ड में किसी भी तरह की कोई गलती न हो, इसीलिए डाउनलोड करने के बाद इसे अच्छी तरह चेक कर लें. 

इन जिलों में होगी परीक्षा 

शारीरिक दक्षता परीक्षा 3 अगस्त से 13 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन सुबह 5 बजे आयोजित की जाएगी. परीक्षा राज्य के सात रेंज मुख्यालय जयपुर, जोधपुर, कोटा, अजमेर, भरतपुर, बीकानेर और उदयपुर में होगी. बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों को अलग से डाक या व्यक्तिगत सूचना नहीं भेजी जाएगी. 

परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को निर्धारित तारीख और समय पर प्रवेश पत्र के साथ मूल आधार कार्ड और उसकी फोटोकॉपी के साथ दो नए पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो और सरकार की तरफ से जारी एक अन्य मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र और उसकी प्रति साथ लाना अनिवार्य होगा. ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सभी जरूरी दिशा-निर्देश पढ़ लें.

ये भी पढ़ें - Sucess Story:14 बार मिली असफलता, टूटीं पर रुकी नहीं...अब BPSC टॉपर बनकर SDM बनीं आस्था दमेले!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan SI Recruitment, Rajasthan SI Bharti
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com