राजस्थान की राजधानी जयपुर से हैरान करने वाली एक घटना सामने आई है. एक युवक फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला. युवक के आत्महत्या से ज्यादा उसकी वेशभूषा देख लोग हैरानी में पड़ गए. युवक पुरुष नहीं, महिला के कपड़े पहने हुए फंदे पर लटका मिला. युवक की मौत के बाद परिवार और पुलिस वालों के सामने कई बड़े सवाल खड़े हो गए हैं. उसने जान क्यों दी, अभी तक इसका भी खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस अब हर पहलू से मामले की जांच कर रही है. फंदे से लटके युवक के शरीर पर महिला के कपड़े पहनने को लेकर भी जांच की जा रही है.
गलता गेट थाना क्षेत्र की घटना
यह घटना जयपुर के गलता गेट थाना क्षेत्र की है. थानाधिकारी धर्म सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान मुन्ना के रूप में हुई है. युवक के घर में फंदे से लटके होने की सूचना मिली थी. इसके बाद गलता गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. एफएसएल टीम ने भी मौके से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए.
इन सबके बीच वहां पर मौजूद हर किसी के लिए चौंकाने वाली बात रही. फंदे से लटका हुआ युवक मुन्ना महिला के कपड़े पहन रखा था. ऐसे में पुलिस ने मौके पर बारीकी जांच करने की कोशिश की. ताकि इस रहस्यमय मौत की गुत्थी सुलझा दे. मौके पर लोगों और पुलिस ने जो नजारा देखा है, वो सवाल ज्यादा खड़े कर रहा है.
आत्महत्या के कारण का नहीं हुआ खुलासा
मृतक जवाहरात के कारोबार से जुड़ा था और तीन बच्चों का पिता था. शव को एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया. फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर सभी पहलुओं की जांच कर रही है. हालांकि मृतक ने महिला के कपड़े क्यों पहने थे, इस विषय पर जांच चल रही है. मौक़े से किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है. आर्थिक तंगी या पारिवारिक मामले की जांच जारी है.
यह भी पढे़ं-
RAS प्रियंका बिश्नोई मौत केस: बिना जांच के ऑपरेशन, बैकडेट में एंट्री... अब पुलिस का बड़ा एक्शन
| हेल्पलाइन | |
|---|---|
| वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्थ | 9999666555 या help@vandrevalafoundation.com |
| TISS iCall | 022-25521111 (सोमवार से शनिवार तक उपलब्ध - सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक) |
| (अगर आपको सहारे की ज़रूरत है या आप किसी ऐसे शख्स को जानते हैं, जिसे मदद की दरकार है, तो कृपया अपने नज़दीकी मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ के पास जाएं) | |
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं