- माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद की सड़क हादसे में मौत हो गई है
- आबान अहमद झांसी जेल में अपने बड़े भाई अली से मिलकर वापस प्रयागराज लौट रहा था
- रास्ते में उसकी कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई, हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, तीन घायल हुए हैं
अतीक अहमद के सबसे छोटे और पांचवें बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत हो गई है. जानकारी के मुताबिक अबान अहमद झांसी जेल में बंद अपने बड़े भाई अली से मिलने जा रहा था.प्रयागराज से झांसी जाते समय उसकी कार हाईवे पर डिवाइडर से जा टकराई. इस टक्कर में उसकी मौत हो गई. इससे पहले अतीक अहमद के तीसरे बेटे असद का एनकाउंटर झांसी में हुआ था. छोटा बेटा आबान झांसी जाते समय हादसे का शिकार हो गया.
आबान अहमद समेत 2 लोगों की मौत, 3 घायल
इस हादसे में दो लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है. वहीं तीन लोग घायल हुए हैं. मरने वालों में माफिया अतीक अहमद का सबसे छोटा और पांचवा बेटा आबान अहमद भी शामिल है. घटना झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र के खिल्ली की है. हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और एंबुलेंस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंची. इस हादसे में अतीक अहमद के बेटे समेत दो लोगों की मौत हो गई है.

अतीक के दूसरे बेटे से मिलने जा रहा था आबान
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं घायलों का इलाज चल रहा है. बता दें कि माफिया रहे अतीक अहमद का दूसरा बेटा अली अहमद झांसी जेल में बंद है. उसका छोटा बेटा आबान उससे मिलने प्रयागराज से झांसी जा रहा था. तभी डिवाइडर से गाड़ी टकराने की वजह से यह हादसा हो गया. हादसा इतना भयावह था कि उसकी गाड़ी एकदम चकनाचूर हो गई है. इसे देखकर हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है.

अतीक अहमद के पांच बेटों के बारे में जानें
अतीक अहमद के पांच बेटे है. जिसमें सबसे बड़ा बेटा उमर अहमद लखनऊ जेल में बंद है, अली अहमद झांसी जेल में बंद है, तीसरा बेटा असद अप्रैल 2023 में झांसी में पुलिस एनकाउंटर में मारा जा चुका है. चौथा अहजम बाहर है. पांचवें नंबर के बेटे अबान की आज एक्सीडेंट में मौत हो गई.
ये भी पढ़ें-‘अतीक मारा गया है, गैंग नहीं'; स्कूल के नोटिस बोर्ड पर धमकी भरा पोस्टर, 10 लाख की मांग से मचा हड़कंप
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं