- राजस्थान सरकार ने तीन अक्टूबर को राजकीय प्रशासनिक सेवा के पंद्रह अधिकारियों के तबादले किए हैं
- कई उपखंडों में उपखंड अधिकारी बदले गए जिससे प्रशासनिक ढांचे में महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं
- नरेंद्र पाल सिंह को अतिरिक्त जिला कलेक्टर जैसलमेर से अतिरिक्त आयुक्त बीकानेर पद पर स्थानांतरित किया गया है
राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. तीन अक्टूबर को राज्य प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं. आरएएस को इधर-उधर किए जाने से कई उपखंडों में एसडीएम बदल गए हैं.
किस RAS को कहां तैनात किया
नरेंद्र पाल सिंह को अतिरिक्त आयुक्त, सीएडी एवं आईजीएनपी, बीकानेर से अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, जैसलमेर
अनिल कुमार पूनिया को सचिव, अजमेर विकास प्राधिकरण से रजिस्ट्रार, गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय, बांसवाड़ा
सुरेश चौधरी को भू-प्रबंध अधिकारी, टोंक से पायुक्त, जयपुर विकास प्राधिकरण
अवि गर्ग को उप महानिरीक्षक, पंजीयन एवं मुद्रांक, हनुमानगढ़ से रजिस्ट्रार, जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर
सुरेन्द्र प्रसाद को उपखंड अधिकारी, बसेड़ी (धौलपुर) से उपखंड अधिकारी, नारायणपुर (कोटपूतली-बहरोड़)
सुनील शर्मा-I को उपखंड अधिकारी, अरनोड (प्रतापगढ़) से शासन उप सचिव, सहकारिता विभाग, जयपुर
दिनेश शर्मा को उपखंड अधिकारी, नारायणपुर (कोटपूतली-बहरोड़) से उपखंड अधिकारी एवं उप परियोजना अधिकारी, सहरिया विकास परियोजना, शाहाबाद (बारां)
रवि कुमार को उपखंड अधिकारी, हनुमानगढ़ से सहायक निदेशक, लोक सेवाएं, प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग, करौली
शिव राज मीणा को उपखंड अधिकारी, हिंडोली (बूंदी) से उपखंड अधिकारी, सवाईमाधोपुर
कपिल कुमार को सहायक कलेक्टर, सीकर से उप निदेशक, महिला एवं बाल विकास विभाग, राजसमंद
राजेश मीणा को उपखंड अधिकारी, आमेट (राजसमंद) से उपखंड अधिकारी, मंडावर (दौसा)
ऋतुराज शर्मा को उपखंड अधिकारी, वैर (भरतपुर) से उपखंड अधिकारी एवं उप परियोजना अधिकारी, सहरिया विकास परियोजना, किशनगंज (बारां)
बनवारी लाल बैरवा को सहायक कलेक्टर, भादरा (हनुमानगढ़) से उपखंड अधिकारी, फूलियाकलां (भीलवाड़ा)
धारा को सहायक कलेक्टर, लक्ष्मणगढ़ (अलवर) से प्रोटोकॉल अधिकारी, सामान्य प्रशासन विभाग, जयपुर
श्याम सुन्दर बेनीवाल को उपखंड अधिकारी, बदनोर (ब्यावर) से उपखंड अधिकारी, हनुमानगढ़

यह भी पढ़ें- IAS अनु कुमारी ने छोड़ा तिरुवनंतपुरम DM पद, विदाई पर भावुक हुईं हरियाणा की UPSC टॉपर बेटी
यह भी पढ़ें- रात भर खटिया पर बैठीं IAS वर्षा सिंह, जब अफसर सो रहे तब बांध बचाने में जुटी रहीं वैशाली DM
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं