विज्ञापन

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 15 IAS अफसरों के तबादले, KGMU-AKTU के कुलसचिव आपस में बदले

उत्तर प्रदेश सरकार ने 15 अधिकारियों के तबादले करते हुए कई अहम पदों पर नई नियुक्तियां की हैं. फेरबदल में दो जिलों के CDO, पंचायती राज निदेशक, चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारी और KGMU तथा AKTU के कुलसचिव शामिल हैं. प्रशासनिक महकमे में इसे बड़ा बदलाव माना जा रहा है.

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 15 IAS अफसरों के तबादले, KGMU-AKTU के कुलसचिव आपस में बदले
  • उत्तर प्रदेश सरकार ने विभिन्न विभागों और जिलों के 15 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं
  • लखनऊ के अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह को अपर आयुक्त आवास विकास परिषद नियुक्त किया गया है
  • जौनपुर के CDO ध्रुव खाडिया को मऊ का CDO और मऊ के CDO विवेक कुमार श्रीवास्तव को न्यायिक सदस्य नियुक्त किया है

यूपी सरकार ने 15 IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं. इसमें 2 जिलों के CDO, कई विभागों के सचिव-निदेशक और 2 बड़े विश्वविद्यालयों के कुलसचिव शामिल हैं. शासन द्वारा जारी लिस्ट के मुताबिक, लखनऊ के अपर जिलाधिकारी (वि/रा) राकेश कुमार सिंह को अपर आयुक्त आवास विकास परिषद, अपर आयुक्त आवास विकास नीरज शुक्ला को MD पीसीएफ और MD पीसीएफ डॉ. चन्द्र भूषण को अपर निदेशक, डॉ. राम मनोहर लोहिया प्रशासन अकादमी बनाया गया है.

अपर निदेशक मंडी परिषद सचिन कुमार सिंह को विशेष सचिव चिकित्सा शिक्षा, यूपीसीडा के अपर CEO श्रीहरि प्रताप शाही को निदेशक पंचायती राज, निदेशक पंचायती राज अमित कुमार सिंह को MD पीसीडीएफ और MD पीसीडीएफ प्रकाश बिन्दु को सचिव चिकित्सा शिक्षा बनाया गया है. जौनपुर के CDO ध्रुव खाडिया को CDO मऊ, मऊ के CDO विवेक कुमार श्रीवास्तव को सदस्य (न्यायिक) राजस्व परिषद प्रयागराज और लखीमपुर खीरी के ADM नरेंद्र बहादुर सिंह को CDO जौनपुर बनाया गया है. 

भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग में माला श्रीवास्तव से सचिव का प्रभार हटा दिया गया है. डॉ. उज्जवल कुमार को विशेष सचिव एवं निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म और जे.रीभा को MD, यूपी मेडिकल सप्लाई कॉर्पोरेशन बनाया गया है. KGMU की कुलसचिव अर्चना गहरवार को AKTU और AKTU की कुलसचिव रीना सिंह को KGMU का कुलसचिव बनाया गया है.   

यूपी में इन 15 आईएएस अधिकारियों के तबादले

  1. राकेश कुमार सिंह को अपर जिलाधिकारी (वि/रा), लखनऊ से अपर आयुक्त, उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद
  2. नीरज शुक्ला को अपर आयुक्त, उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद से प्रबंध निदेशक, पीसीएफ
  3. डॉ. चन्द्र भूषण को प्रबंध निदेशक, पीसीएफ से अपर निदेशक, डॉ. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी
  4. सचिन कुमार सिंह को अपर निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद से विशेष सचिव, चिकित्सा शिक्षा
  5. ध्रुव खाडिया को मुख्य विकास अधिकारी, जौनपुर से मुख्य विकास अधिकारी, मऊ
  6. विवेक कुमार श्रीवास्तव को मुख्य विकास अधिकारी, मऊ से सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद, प्रयागराज
  7. नरेंद्र बहादुर सिंह को अपर जिलाधिकारी (वि/रा), लखीमपुर खीरी से० मुख्य विकास अधिकारी, जौनपुर
  8. श्रीहरि प्रताप शाही को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यूपीसीडा से निदेशक, पंचायती राज
  9. अमित कुमार सिंह को निदेशक, पंचायती राज से प्रबंध निदेशक, पीसीडीएफ
  10. प्रकाश बिन्दु को प्रबंध निदेशक, पीसीडीएफ से सचिव, चिकित्सा शिक्षा
  11. माला श्रीवास्तव को सचिव, भूतत्व एवं खनिकर्म (प्रभार हटाया गया)
  12. डॉ. उज्जवल कुमार को प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कॉर्पोरेशन से विशेष सचिव एवं निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म
  13. जे. रीभा को विशेष सचिव, भूतत्व एवं खनिकर्म एवं अपर निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म से प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कॉर्पोरेशन
  14. अर्चना गहरवार को कुलसचिव, किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU) से कुलसचिव, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU)
  15. रीना सिंह को कुलसचिव, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) से कुलसचिव, किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU)


यह पढ़ें- राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 15 RAS अफसरों के तबादले, कई SDM बदले गए

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttar Pradesh, IAS, Transfer
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com