विज्ञापन

बांसवाड़ा-डूंगरपुर-रतलाम, नीमच-बांसवाड़ा-दाहोद... 10 हजार करोड़ के बजट से राजस्थान में रेल सपने को मिलेगी रफ्तार

राजस्थान के आदिवासी क्षेत्र को मजबूत रेल कनेक्टिविटी देने के लिए 2 बड़े रेलवे प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है. इन प्रोजेक्ट से आदिवासी इलाकों की तस्वीर बदल जाएगी.

बांसवाड़ा-डूंगरपुर-रतलाम, नीमच-बांसवाड़ा-दाहोद... 10 हजार करोड़ के बजट से राजस्थान में रेल सपने को मिलेगी रफ्तार
10 हजार करोड़ के बजट से राजस्थान में रेल सपने को मिलेगी रफ्तार (File Photo)
IANS

राजस्थान में रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए सरकार बड़ी तेजी के साथ काम कर रही है. रेलवे के दो ऐसे प्रोजेक्ट चल रहे हैं, जिससे प्रदेश के आदिवासी इलाकों में आवागमन को लेकर नई तस्वीर देखने को मिलेगी. रतलाम-बांसवाड़ा-डूंगरपुर नई रेल लाइन का काम कहां तक पहुंचा. इसको लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने विस्तार से जानकारी दी है. रेल मंत्री ने बताया कि इस नई रेलवे लाइन के लिए जरूरी 1736 हेक्टेयर जमीन में से अब तक 646 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण हो चुका है. 189 किमी लंबी इस रेल लाइन के लिए 2083 करोड़ की मंजूरी दी गई है. 

380 किमी की नई रेल लाइन 

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में कहा कि बांसवाड़ा इलाके में रेलवे नेटवर्क को और मजबूत करने के लिए 380 किमी लंबी नई रेल लाइन बनाई जाएगी. यह रेल लाइन नीमच-बांसवाड़ा-दाहोद-अलीरापुर-नंदुरबार है. 380 किलोमीटर की इस नए रेलवे प्रोजेक्ट की डीपीआर तैयार करने को मंजूरी मिल गई है.

Latest and Breaking News on NDTV

DPR तैयार होने के बाद राज्य सरकारों से परामर्श, नीति आयोग, वित्त मंत्रालय समेत अन्य आवश्यक मंजूरियां मिलने के बाद ही परियोजना को अंतिम स्वीकृति दी जाएगी. ऐसे में इसकी समय-सीमा विभिन्न स्तरों पर मिलने वाली स्वीकृतियों पर निर्भर करेगी.

राजस्थान का रिकॉर्ड रेल बजट

सरकार ने राजस्थान में रेल इंफ्रास्ट्रक्चर पर निवेश में भी बड़ी वृद्धि का दावा किया है. रेल मंत्री के अनुसार, वर्ष 2026-27 में राजस्थान के लिए 10,228 करोड़ रुपये का रेल बजट आवंटित किया गया है, जबकि 2009-14 के दौरान यह औसतन 682 करोड़ रुपये प्रति वर्ष था. 

Latest and Breaking News on NDTV

राजस्थान में 1 अप्रैल तक 32 रेल परियोजनाएं मंजूर

रेल मंत्रालय के अनुसार, 1 अप्रैल 2026 तक राजस्थान में 47,498 करोड़ रुपये की लागत वाली 32 रेल परियोजनाएं स्वीकृत हैं. इनमें 15 नई लाइन, 5 आमान परिवर्तन और 12 डबल लाइन से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं. इन परियोजनाओं की कुल लंबाई 3,447 किलोमीटर है, जिनमें से 1,322 किलोमीटर का कार्य पूरा किया जा चुका है. मार्च 2026 तक इन परियोजनाओं पर 23,245 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं.

सरकार ने बताया कि रेल परियोजनाओं की प्रगति भूमि अधिग्रहण, वन स्वीकृति, विभिन्न विभागों से मंजूरी, भू-वैज्ञानिक परिस्थितियों और कानून-व्यवस्था जैसे कई कारकों पर निर्भर करती है. 

यह भी पढे़ं-

राजस्थान: पुरानी डीजल बसों को हटाने की तैयारी, कोटा में 20 रूट पर दौड़ेंगी ई-बसें

भरतपुर-रणथंभौर-हाड़ोती, मेवाड़... बूंदी में मेगा रोडमैप तैयार; दुनियाभर को लुभाएगा नया पर्यटन सर्किट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan News, Rajasthan Railway Budget, Rajasthan Railway Development, Rajasthan Railway Expansion, Rajasthan Railway Network News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com