विज्ञापन

बैग टांगा, पहनी कैप... स्टूडेंट बनकर फ्रेशर्स पार्टी में पहुंचे IIT मद्रास के डायरेक्टर

IIT मद्रास के डायरेक्टर प्रो. वीझिनाथन कामाकोटि कॉलेज की फ्रेशर्स पार्टी में स्टूडेंट बनकर पहुंचे और हर किस को सरप्राइज कर दिया. कई देर तक कोई उन्हें पहचान भी नहीं सका.

बैग टांगा, पहनी कैप... स्टूडेंट बनकर फ्रेशर्स पार्टी में पहुंचे IIT मद्रास के डायरेक्टर
आईआईटी मद्रास ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर पार्टी की वीडियो शेयर किया है.

IIT मद्रास में हाल ही में फ्रेशर्स पार्टी रखी गई थी. जिसमें वो तमाम स्टूडेंट्स आए थे, जिन्हें IIT मद्रास में दाखिला मिला है. वहीं पार्टी के दौरान आईआईटी मद्रास के डायरेक्टर प्रो. वीझिनाथन कामाकोटि (IIT Madras Director V Kamakoti) एकदम अनोखे अंदाज में पहुंचे. हैरानी की बात ये है कि कई देर तक किसी ने उन्हें पहचाना तक नहीं. दरअसल डायरेक्टर साहब फ्रेशर्स पार्टी में फ्रेशर्स का लुक लेकर पहुंचे थे. ऑफिशियल किट और टोपी पहनकर वो आए. डायरेक्टर को ऐसे रुप में देख हर कोई सरप्राइज हो गया. वो काफी देर तक स्टूडेंट्स के बीच बैठे भी रहे.

आईआईटी मद्रास ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर पार्टी का वीडियो शेयर किया है, जो कि खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में आईआईटी डायरेक्टर प्रोफेसर, वी कामाकोटि फ्रेशर्स किट वाली टी-शर्ट, टोपी और बैग पहने नजर आ रहे हैं.  वह लगभग डेढ़ घंटे तक छात्रों के बीच ऐसे ही रहे. किसी ने उन्हें पहचाना ही नहीं.

'स्टूडेंट की जिंदगी सबसे बेस्ट'

बाद में उन्होंने स्टूडेंट्स को संबोधित किया और इस दौरान मजाक में कहा, 'मैं बूढ़ा हो रहा हूं, पहले मैं इस तरह का प्रैंक ज्यादा देर तक कर पाता था. लेकिन इस बार उन्होंने मुझे पहचान लिया.' उन्होंने आगे कहा. मुझे लगता है कि जिंदगी का सबसे अच्छा समय, स्टूडेंट की लाइफ होती है.'

कभी खुद थे यहां के स्टूडेंट

आपको बता दें कि प्रोफेसर वी. कामकोटि खुद भी IIT मद्रास के स्टूडेंट हैं.  यहां से उन्होंने कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है. MS और PhD की डिग्रियां उनके नाम है. साल 2001 में वो आईआईटी मद्रास के साथ बतौर फैकल्टी जुड़े और साल 2022 में यहां के डायरेक्टर का पदभार संभाल रहे हैं.

ये भी पढ़ें- क्या होता है एनालॉग पनीर, जिस पर FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने लगा दिया बैन?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IIT Madras Director, IIT Madras Director Biography, IIT Madras Director V Kamakoti
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com