विज्ञापन

राजस्थान निकाय चुनाव 2026: दौसा में बीजेपी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, किस वार्ड से किसे मिला पार्षदी का टिकट

राजस्थान निकाय चुनाव में नामांकन के अंतिम दिन बगावत रोकने के लिए भाजपा और कांग्रेस ने सार्वजनिक सूची जारी करने से परहेज किया और सीधे उम्मीदवारों को सिंबल बांटे.

राजस्थान निकाय चुनाव 2026: दौसा में बीजेपी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, किस वार्ड से किसे मिला पार्षदी का टिकट
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: दौसा में बीजेपी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी

राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन है. नामांकन के आखिरी दिन तक एक आध जगहों को छोड़कर कांग्रेस और बीजेपी ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी नहीं की है. यह फैसला पार्टी में बगावत को रोकने के लिए लिया गया है. पार्टी से सीधे सिंबल पाने वाले उम्मीदवार नामांकन दाखिल करने के लिए पहुंच भी रहे हैं. कई जगह तो नामांकन दाखिल करने वालों उम्मीदवारों की लाइन भी नजर आई. लंबी बैठक और उम्मीदवारों के नामों पर मंथन के बाद दौसा में बीजेपी ने नगर निकाय चुनाव के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है. 

दौसा नगर परिषद के 52 वार्ड पर प्रत्याशी घोषित

दौसा नगर परिषद के पार्षदों के चुनाव के लिए 55 वार्ड में से 52 वार्डों पर भाजपा ने प्रत्याशियों के नाम के ऐलान कर दिए हैं. वार्ड नंबर 11 और 13 में एसटी सीट भाजपा ने रिक्त रखी है, जबकि वार्ड नंबर 20 (ओबीसी) पर अभी तक उम्मीदवारों के नाम फाइनल नहीं हो सके हैं. 

Latest and Breaking News on NDTVLatest and Breaking News on NDTV Latest and Breaking News on NDTVLatest and Breaking News on NDTVLatest and Breaking News on NDTV

बांदीकुई नगर पालिका के लिए बीजेपी की लिस्ट

वहीं, बांदीकुई नगर पालिका में पार्षदों के चुनाव के लिए भी भाजपा ने लिस्ट जारी कर दी है. बांदीकुई नगर पालिका क्षेत्र में कुल 40 वार्डों में निकाय चुनाव होना है, जिनमें से भारतीय जनता पार्टी ने 38 वार्डों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं, जबकि दो वार्ड (27 नंबर- सामान्य महिला- 31 नंबर सामान्य) पर अभी तक नाम नहीं फाइनल हो सके.

Latest and Breaking News on NDTV

Latest and Breaking News on NDTVLatest and Breaking News on NDTV

इसके अलावा दौसा जिले में बेसवा नगर पालिका के 25 वार्डों के लिए भाजपा ने प्रत्याशियों की सूची की जारी की है.

बेसवा नगर पालिका के लिए बीजेपी उम्मीदवार

Latest and Breaking News on NDTV
Latest and Breaking News on NDTV

Latest and Breaking News on NDTV 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan Nikay Chunav, Rajasthan Nikay Elections, Nagar Palika Chunav, Nagar Palika Chunav Rajasthan, Nagar Parishad Elections
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com