विज्ञापन

रील के चक्कर में खूनी खेल, 17 वर्षीय दोस्त ने नाबालिग को गोली मारकर ले ली जान

रील बनाने के दौरान हुए विवाद में 17 वर्षीय नाबालिग ने अपने ही 16 साल के दोस्त को देसी तमंचे से गोली मार दी. इलाज के दौरान सौरव की मौत हो गई. पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी दोस्त को निरुद्ध कर लिया है..

रील के चक्कर में खूनी खेल, 17 वर्षीय दोस्त ने नाबालिग को गोली मारकर ले ली जान
17 वर्षीय दोस्त ने नाबालिग को गोली मारकर ले ली जान

राजस्थान के धौलपुर में नाबालिग लड़के की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की गुत्थी सुलझ गई. रील बनाने के विवाद में उसके दोस्त ने ही गोली मार दी थी. पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए गोली मारने वाले नाबालिग दोस्त को पूछताछ के बाद पकड़ लिया है. गोली मारने वाला नाबालिग और मृतक दोनों एक ही परिवार और खानदान से ताल्लुक रखते हैं. दोनों नाबालिगों के बीच गहरी दोस्ती थी और वे अक्सर साथ रहते थे. ऐसे में दोस्ती के बीच रील बनाने को लेकर हुआ मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि एक दोस्त की जान चली गई.

संदिग्ध हाल में मिला था नाबालिग

थाना प्रभारी प्रमेंन्द्र कुमार रावत ने बताया कि 11 अगस्त को तसीमों गांव में खंडहरनुमा मकान की बाउंड्री वॉल में 16 वर्षीय सौरव पुत्र भूरा कुशवाहा के सिर में संदिग्ध अवस्था में गोली लगी थी. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर बारीकी से मौका मुआयना किया. घायल नाबालिग को परिजनों के सहयोग से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन जिला अस्पताल से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया.

रेफर होने पर परिजन उपचार कराने उत्तर प्रदेश के नजदीकी शहर आगरा ले गए. जहां जांच के बाद मृत घोषित कर दिया गया. 

इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर गहन जांच शुरू की. घटनास्थल पर एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया. पुलिस ने घटना स्थल और आसपास से तमाम साक्ष्य एकत्रित किए. मुखबिर तंत्र और टेक्निकल साक्ष्यों से इस मामले का खुलासा हुआ है. थाना प्रभारी रावत ने बताया कि मृतक सौरव के नाबालिग दोस्त ने ही रील के विवाद में तमंचा से गोली मार दी. जिससे उसकी मौत हो गई.

रील बनाने के शौकीन थे दोनों

जांच के बाद नाबालिग को पुलिस ने निरुद्ध कर लिया है और उससे पूछताछ चल रही है. मृतक सौरव कुशवाहा और उसका नाबालिग 17 वर्षीय दोस्त रील बनाने के शौकीन थे. दोनों दोस्त गत लंबे समय से रील के वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम, फेसबुक समेत तमाम सोशल मीडिया के वेनरो पर पोस्ट करते थे. रील बनाने का चस्का व्यूज और कमेंट बटोरने के चक्कर में इनका बढ़ रहा था. ऐसे में दोनों दोस्त अच्छा कंटेंट बनाने के लिए अलग-अलग स्थानों का चयन करते थे.

दोनों दोस्त अधिकांश रील के वीडियो घटना स्थल पर ही शूट करते थे. 11 अगस्त को घर से थोड़ी दूर खंडहरनुमा मकान की बाउंड्री वॉल पर पहुंच गए. इस बार मृतक सौरव का नाबालिग दोस्त देसी तमंचा लेकर रील बनाने पहुंच गया. दोनों दोस्तो में पहले मैं रील बनाऊंगा. इस बात को लेकर विवाद बढ़ गया. मामूली विवाद में 17 साल के नाबालिग ने सौरव को गोली मार दी. जिससे उसकी मौत हो गई. यह पूरा घटनाक्रम सुनसान स्थान पर घटित हुआ था.

घटना स्थल का पुलिस को कोई चश्मदीद भी नहीं मिल रहा था. ऐसे में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती साबित हो रहा था.जिस पर स्पेशल साइबर सेल टीम की मदद ली गई. तमाम साक्ष्य एवं पुख्ता मुखबिर तंत्र से ब्लाइंड मर्डर का खुलासा किया है. थाना प्रभारी प्रमेंन्द्र कुमार रावत ने बताया कि ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. घटनास्थल से तमाम साक्ष्य एकत्रित किए जा चुके हैं. हथियार बरामद करने के पुलिस प्रयास कर रही है. देसी तमंचा को भी शीघ्र बरामद किया जाएगा.

यह भी पढे़ं-

14 लाख लेकर JEN भर्ती परीक्षा के दिए पेपर, मानेसर में बुक किया था कमरा

बीकानेर में CBI ने दो रेलवे कर्मचारियों को दबोचा, 48 करोड़ के टेंडर के बिल पास करने के लिए ले रहे थे रिश्वत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan News, Rajasthan Crime, Dholpur News, Dholpur Crime News, Dholpur Murder
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com