राजस्थान विधानसभा में जारी सियासी घमासान के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. मंत्री अविनाश गहलोत के इंदिरा गांधी पर दादी की टिप्पणी को लेकर हुए हंगामे के बाद विधानसभा में प्रस्ताव पारित कर कांग्रेस के छह विधायकों को पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है. इसके बाद निलंबित विधायकों ने सदन में ही पूरी रात बिताई.
निलंबित होने वाले विधायकों में गोविंद सिंह डोटासरा, रामकेश मीणा, हाकम अली खान, अमीन कागजी, जाकिर हुसैन गैसावत और संजय कुमार शामिल हैं. इस निलंबन के विरोध में कांग्रेस विधायकों ने सदन के अंदर ही धरना दिया. उनका कहना था कि सरकार विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है और मनमाने ढंग से कार्रवाई कर रही है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
विधानसभा में बढ़ते हंगामे के बीच संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने NDTV से बातचीत में कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि गोविंद सिंह डोटासरा ने जो किया, वह सदन में नेता प्रतिपक्ष को कमजोर करने की कोशिश थी. कांग्रेस ने जो किया है, वह माफी के लायक नहीं है. जिस तरह से सदन को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई, उससे उनकी मंशा साफ हो गई थी.
पटेल ने निलंबन को सही ठहराते हुए कहा कि स्पीकर ने कड़ा फैसला लिया है, जो सदन में मर्यादा बनाए रखने के लिए जरूरी था. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अगर कांग्रेस अपने किए पर माफी मांगे, तो मैं उनसे बातचीत के लिए तैयार हूं.
उल्लेखनीय है कि मंत्री अविनाश गहलोत द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के संदर्भ में एक ‘‘अनुचित'' शब्द का इस्तेमाल किए जाने पर शुक्रवार को राजस्थान विधानसभा में हंगामा हुआ. कांग्रेस विधायकों की नारेबाजी के बीच सदन की कार्यवाही तीन बार स्थगित करनी पड़ी.
मंत्री अविनाश गहलोत द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के संदर्भ में एक ‘‘अनुचित'' शब्द का इस्तेमाल किए जाने पर शुक्रवार को राजस्थान विधानसभा में हंगामा हुआ. कांग्रेस विधायकों की नारेबाजी के बीच सदन की कार्यवाही तीन बार स्थगित करनी पड़ी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं