विज्ञापन

चंबल के पानी में दिखने लगे ऊदबिलाव, जानकार बोले- 'नदी के लिए शुभ संकेत'

कोटा की चंबल नदी में ऊदबिलावों की संख्या बढ़ रही है जिन्हें देखने पर्यटक भी बढ़ रहे हैं.

चंबल के पानी में दिखने लगे ऊदबिलाव, जानकार बोले- 'नदी के लिए शुभ संकेत'
चंबल नदी में खेलते ऊदबिलावों से वन्य प्रेमी उत्साहित हैं
NDTV

कोटा में चंबल नदी अब सिर्फ शहर की पहचान ही नहीं, बल्कि वाइल्डलाइफ टूरिज्म का भी बड़ा केंद्र बनती जा रही है. चंबल में एक बार फिर दुर्लभ माने जाने वाले ऊदबिलावों की संख्या बढ़ती नजर आ रही है. मुकुंदरा टाइगर रिजर्व से सटे चंबल के इलाके में ऊदबिलावों की मौजूदगी वन्यजीव प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है. खास बात यह है कि कैमरे में ऊदबिलाव अपने बच्चों को शिकार करने की ट्रेनिंग देते हुए भी कैद हुए हैं. मानसून में चंबल की कराइयों से गिरते झरने और नदी किनारे नजर आते वन्यजीव पर्यटकों के आकर्षण को और बढ़ा रहे हैं. दरअसल, चंबल नदी का साफ पानी और शांत वातावरण अब वन्यजीवों के लिए भी अनुकूल साबित हो रहा है. यही वजह है कि चंबल में ऊदबिलावों की मौजूदगी लगातार नजर आ रही है. कभी दुर्लभ माने जाने वाले इन जलीय जीवों की बढ़ती संख्या ने वन्यजीव प्रेमियों को उत्साहित किया है. 

चंबल के पास के पहाड़ी इलाके ऊदबिलावों के अनुकूल हैं

चंबल के पास के पहाड़ी इलाके ऊदबिलावों के अनुकूल हैं
Photo Credit: NDTV

बढ़ रही है ऊदबिलावों की संख्या

लंबे समय से ऊदबिलावों में दिलचस्पी ले रहे वन्यजीव विशेषज्ञ ए एच जैदी का कहना है कि इनकी संख्या लगातार बढ़ रही है जो पर्यटन के लिए काफी अच्छी बात है क्योंकि वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर उनकी तस्वीरें लेने चंबल के पास जुटने लगे हैं.

जानकारों ने उम्मीद जताई कि अगर ऐसी ही स्थिति रही तो बहुत जल्द ऊदबिलावों की संख्या बढ़कर दोगुने से भी अधिक हो जाएगी. उन्होंने बताया कि अभी यहां उनकी संख्या करीब 20 है जो 50 तक हो सकती है क्योंकि चंबल नदी के पास का इलाका प्रजनन के लिए भी अनुकूल है.

चंबल के लिए अच्छा संकेत

वहीं वन्य जीव शोधकर्ता जुनैद बताते हैं कि चंबल में ऊदबिलावों का रहना नदी के जलीय इकोसिस्टम और पानी की गुणवत्ता के लिए भी सकारात्मक संकेत है. ने कहा,"ऊदबिलावों के बसने के लिए यह अच्छा माहौल है क्योंकि वे फ्रेशवाटर में मछलियों का शिकार करते हैं. हाल में देखा गया है कि वे अपने बच्चों को भी शिकार करना सीखा रहे हैं. यह दिखाता है कि ऊदबिलाव चंबल के लिए बहुत अच्छा संकेत है कि यहां का पानी बहुत साफ है."

ऊदबिलावों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है

ऊदबिलावों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है
Photo Credit: NDTV

पर्यटन के लिए उत्साहजनक

मानसून के दौरान चंबल की खूबसूरती और भी बढ़ गई है. नदी की कराइयों में जगह-जगह बन रहे प्राकृतिक झरने लोगों को आकर्षित कर रहे हैं. वहीं मुकुंदरा टाइगर रिजर्व के चंबल वाले हिस्से में वन्यजीवों की मौजूदगी वाइल्डलाइफ टूरिज्म के लिए नई संभावनाएं पैदा कर रही है. कोटा में वाटर सफारी के साथ जंगल और वाइल्डलाइफ सफारी को पर्यटन की नई पहचान के तौर पर विकसित किया जा रहा है. वन विभाग भी वन्यजीव संरक्षण के साथ पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयास कर रहा है. ऐसे में चंबल में ऊदबिलावों की बढ़ती संख्या पर्यटकों के लिए एक और खास आकर्षण बन सकती है.

ये भी पढ़ें-: 48 घंटे में NIMS यूनिवर्सिटी के 2 छात्रों ने गंवाई जान, यूपी के रहने वाले हैं दोनों छात्र

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kota News, Rajasthan News, Chambal River, Otters
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com