विज्ञापन

अरशद नदीम से आगे नीरज चोपड़ा, नंबर 1 पर रुमेश थरंगा, वर्ल्ड रैंकिंग में टॉप 10 में भारत के दो जैवलिन स्टार

Neeraj Chopra vs Arshad Nadeem: नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में जैवलिन में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा था. उस समय माना जा रहा था कि नीरज को फिलहाल चुनौती नहीं मिल सकती. पेरिस ओलंपिक 2024 में नीरज को पाकिस्तान के अरशद नदीम से चुनौती मिली। अरशद ने स्वर्ण जीता, जबकि नीरज को दूसरे स्थान पर रहते हुए रजत से संतोष करना पड़ा.

अरशद नदीम से आगे नीरज चोपड़ा, नंबर 1 पर रुमेश थरंगा, वर्ल्ड रैंकिंग में टॉप 10 में भारत के दो जैवलिन स्टार
Neeraj Chopra vs Rumesh Tharanga

World Athletics javelin rankings, Neeraj Chopra: लॉजेन डायमंड लीग में 88.05 मीटर के थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहने के बाद, नीरज चोपड़ा वर्ल्ड एथलेटिक्स रैंकिंग में टॉप 6 में अपनी जगह बना पाने में सफल हो गए हैं. जिससे वे वर्ल्ड अल्टीमेट चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई करने की दौड़ में शामिल हो गए हैं. इस प्रदर्शन ने नीरज को क्वालिफाइंग रैंकिंग में 6वें स्थान पर पहुंचा दिया है.  वर्ल्ड रैंकिंग के जरिए एंट्री पाने वाले एथलीटों की फाइनल लिस्ट 3 सितंबर 2026 को तय की जाएगी.  एक और भारतीय एथलीट, सचिन यादव भी अभी 8वें स्थान पर हैं, हालांकि, सर्जरी के कारण उनके चैंपियनशिप में हिस्सा न ले पाने की संभावना है, जिससे रैंकिंग में उनके बाद वाले एथलीट के लिए मौका बन जाएगा. 

जैवलिन थ्रो में टॉप 10 वर्ल्ड रैंकिंग

1. रुमेश थरंगा पथिरागे (SRI) – 1363 पॉइंट्स 
2. जूलियन वेबर (GER) – 1342 पॉइंट्स 
3. एंडरसन पीटर्स (GRN) – 1337 पॉइंट्स
 4. कर्टिस थॉम्पसन (USA) – 1315 पॉइंट्स 
5. केशोर्न वॉलकॉट (TTO) – 1306 पॉइंट्स 
6. नीरज चोपड़ा (IND) – 1301 पॉइंट्स 
7. जूलियस येगो (KEN) – 1253 पॉइंट्स 
8. सचिन यादव (IND) – 1245 पॉइंट्स 
9. अरशद नदीम (PAK) – 1234 पॉइंट्स 
10. डौव स्मिट (RSA) – 1222 पॉइंट्स

लॉजेन डायमंड लीग में 88.05 मीटर का थ्रो न केवल उन्हें पोडियम तक ले गया, बल्कि वर्ल्ड चैंपियनशिप के टिकट के और करीब भी पहुंचा गया. अब भारतीय फैन्स की नजर 3 सितंबर पर होगी, जब यह साफ हो जाएगा कि नीरज और अन्य भारतीय एथलीट वर्ल्ड अल्टीमेट चैंपियनशिप में जगह बनाने में सफल हुए हैं या नहीं.

वर्ल्ड एथलेटिक्स अल्टीमेट चैंपियनशिप में कैसे होता क्वालिफाइंग

वर्ल्ड एथलेटिक्स अल्टीमेट चैंपियनशिप में कोई क्वालिफाइंग मार्क नहीं, बल्कि ओलंपिक चैंपियन, वर्ल्ड चैंपियन, डायमंड लीग विजेता और वर्ल्ड रैंकिंग के आधार पर दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को बुलाया जाता है.यही वजह है कि नीरज चोपड़ा का टॉप-6 में पहुंचना बेहद अहम माना जा रहा है. बता दें कि पहला वर्ल्ड एथलेटिक्स अल्टीमेट चैंपियनशिप 11 से 13 सितंबर 2026 के बीच आयोजित किया जाएगा.

एथलीट 4 तरीकों से सीधे क्वालिफाई कर सकते हैं:

1. पेरिस 2024 ओलंपिक चैंपियन

पेरिस 2024 ओलंपिक खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाले सभी एथलीटों को 'अल्टीमेट चैंपियनशिप' में अपने-आप एंट्री मिल जाती है. 

2. टोक्यो 2025 वर्ल्ड चैंपियन

टोक्यो 2025 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाले एथलीटों को भी सीधे क्वालिफ़िकेशन मिलता है. उनका वर्ल्ड टाइटल उन्हें इनविटेशन दिलाता है, चाहे उनकी रैंकिंग कुछ भी हो.

3. 2026 डायमंड लीग फाइनल के विजेता

ब्रसेल्स में होने वाले 2026 डायमंड लीग फाइनल में अपने-अपने इवेंट के विजेता अपने-आप 'अल्टीमेट चैंपियनशिप' के लिए क्वालिफाई कर जाते हैं. इससे उन एथलीटों को इनाम मिलता है जो डायमंड लीग सीज़न के दौरान सबसे ऊंचे लेवल पर प्रदर्शन करते हैं.

4. वर्ल्ड एथलेटिक्स रैंकिंग

हर इवेंट में बाकी बची जगहें वर्ल्ड एथलेटिक्स रैंकिंग के जरिए भरी जाती हैं. रैंकिंग की गिनती 2 सितंबर, 2025 से 1 सितंबर, 2026 तक चलने वाले क्वालिफिकेशन पीरियड के दौरान की जाती है. एथलीट मान्यता प्राप्त टूर्नामेंट में प्रदर्शन करके रैंकिंग पॉइंट जमा करते हैं, और अगर जगहें खाली रहती हैं तो सबसे ऊंची रैंकिंग वाले एथलीटों को इनविटेशन मिलता है.

ये भी पढ़ें- अरशद नंबर 1, नीरज चोपड़ा नंबर 4, रोहित की टॉप 10 में एंट्री, सबसे दूर भाला फेंकने वाले एशियाई जैवलिन थ्रोअर

ये भी पढ़ें- इमरान खान...विवियन रिचर्ड्स को लेकर कपिल देव ने चुनी अपने दौर की T20 प्लेइंग 11, किसी भारतीय को नहीं दी जगह

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Other Sports
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com