विज्ञापन

सहवाग-द्रविड़ के बेटे एक साथ भारतीय टीम में खेलते दिखेंगे, देखें ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 का भारत शेड्यूल

सहवाग के बेटे आर्यवीर और द्रविड़ के बेट अन्वय ने पिछले कुछ समय में काफी सुर्खियां बटोरी हैं. अन्वय पहले भी जूनियर इंडिया के लिए खेल चुके हैं, लेकिन आर्यवीर ने पहली बार दस्तक दी है

सहवाग-द्रविड़ के बेटे एक साथ भारतीय टीम में खेलते दिखेंगे, देखें ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 का भारत शेड्यूल
सहवाग के बेटे आर्यवीर और द्रविड़ के बेटे अन्वय
Source: X

India U-19 VS Australia U-19: कभी सीनियर इंडिया टीम के लिए एक साथ खेलने वाले  पूर्व दिग्गज राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग के बेटे अब एक साथ जूनियर इंडिया के लिए खेलते दिखाई पड़ेंगे. जूनियर राष्ट्रीय चयन समिति ने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के भारत दौरे के लिए दो भारतीय टीम का ऐलान किया है. इसमें तीन एकदिवसीय  मैच और दो बहु-दिनी मैच शामिल हैं. द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ और सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग दोनों को ही वनडे टीम में जगह दी है. हालांकि, दोनों के ही नाम बहु-दिनी मैचों के लिए घोषित दूसरी टीम में नहीं है. 

तीन एकदिवसीय मैच और पहला बहु-दिनी मैच राजकोट में खेला जाएगा, जबकि दूसरा बहु-दिवसीय मैच अहमदाबाद में आयोजित होगा. एकदिनी मैचों के लिए भारत U19 टीम:

लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), यशवर्धन चौहान (उपकप्तान), रजत बघेल,  (विकेटकीपर), आर्यवीर सहवाग,  वी.के. विनीत, कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनाल चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), वी. यशवीर, रोहित यादव, शविन विनोद, मोहित उल्वा, चिगुरुपति वेंकट, काव्या पटेल

बहु-दिनी (Multi-Day) मैचों के लिए भारत U19 टीम:

यशवर्धन चौहान (कप्तान), लक्ष्य रायचंदानी (उपकप्तान), सागर विर्क, कुशाग्र ओझा, मनाल चौहान, कुश पटेल, मानव कृष्णा (विकेटकीपर), अभिप्राय बिस्वास (विकेटकीपर), रोहित यादव, ईशान ओम, अयान अकरम, प्रणव राघवेंद्र, प्रियांशु सिंह, मोहित उल्वा, आर्यन यादव

मैचतारीखजगह
पहला यूथ वनडे18 सितंबर 202राजकोट
दूसरा यूथ वनडे21 सितंबर 2026राजकोट
तीसरा यूथ वनडे23 सितंबर 2026राजकोट
पहला यूथ टेस्ट27–30 सितंबर 2026राजकोट
दूसरा यूथ टेस्ट5–8 अक्टूबर 2026अहमदाबाद


(((खबर जारी है...))

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virender Sehwag, Rahul Dravid, India U19, Australia U19, Board Of Control For Cricket In India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com