देशभर में शिक्षा नगरी के नाम से मशहूर कोचिंग सिटी कोटा में इन दोनों मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए स्टूडेंटस अपने अभिभावकों के साथ कोटा पहुंच रहे हैं. इसी बीच कोटा के जिला कलेक्टर पीयूष समारिया ने देशभर के स्टूडेंट्स और उनके अभिभावकों के नाम एक खुला पत्र लिखा है. उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि कोटा उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा, यहां का माहौल और सुविधा-फैकल्टी सहित अन्य वातावरण उनके सपनों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण रहेंगे. आने वाले समय में यहां के स्टूडेंट्स राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे.
कोटा डीएम पीयूष का लेटर
जिला कलेक्टर पीयूष समारिया ने लिखा, प्रिय विद्यार्थी एवं अभिभावक-शिक्षा की काशी एवं करियर सिटी कोटा में जिला प्रशासन की ओर से आपका हार्दिक स्वागत है. सबसे पहले, आपको आपके उत्कृष्ट बोर्ड परीक्षा परिणामों के लिए बहुत-बहुत बधाई.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने आगे लिखा, "यह बहुत हर्ष का विषय है कि देशभर से बड़ी संख्या में विद्यार्थी अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए कोटा शहर का चयन कर रहे हैं. आपका कोटा आगमन यहां की शिक्षा प्रणाली की गुणवत्ता और उस पर आपके अटूट विश्वास को दर्शाता है. हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि कोटा आपकी अपेक्षाओं पर पूर्णतः खरा उतरेगा. यहां आप अपने सपनों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे, और राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे."
जिला कलेक्टर ने लिखा, "डॉक्टर एवं इंजीनियर बनने के सपनों को साकार करने के लिए समर्पित यह शहर तथा यहां के कोचिंग संस्थान प्रत्येक विद्यार्थी को अपने परिवार के सदस्य की तरह अपनाने के लिए संकल्पित हैं. यहां का राष्ट्रीय स्तर का प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण, अनुभवी फैकल्टी का मार्गदर्शन तथा सुरक्षित, सकारात्मक एवं प्रेरणादायक वातावरण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक है."
"स्टूडेंट्स से संवाद बनाए रखता हूं"
उन्होंने लिखा, "मैं स्वयं विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखता हूं. कभी डिनर टेबल पर, तो कभी कॉफी टेबल पर. उनके विचारों को सुनना, समझना और उनकी समस्याओं के समाधान ढूंढना मेरे लिए अत्यंत संतोषप्रद अनुभव होता है. इस पत्र के माध्यम से मैं कोटा के सभी नागरिकों तथा विद्यार्थियों से जुड़े सभी हितधारकों से भी आह्वान करता हूं कि कोटा को करियर सिटी के रूप में और अधिक सशक्त बनाएं. हम अच्छा कार्य कर रहे हैं, लेकिन हमें इसको और बेहतर बनाने का निरन्तर प्रयास करना चाहिए."
डीएम ने लिखा, "अंत में, कोटा आने वाले प्रत्येक विद्यार्थी एवं अभिभावक का मैं हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं कि आपने इस शहर पर विश्वास जताया है. इस विश्वास को बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. आपके उज्जवल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं."
यह भी पढ़ें: शेयर बाजार में आज ट्रेडिंग तो होगी, पर खाते में क्रेडिट नहीं होंगे शेयर या पैसे, जानें क्या है वजह?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं