विज्ञापन

जनरल मेडिसिन से लेकर रेडियोलॉजी तक, IIT खड़गपुर में कौन-कौन से मेडिकल कोर्स?

IIT Kharagpur Medical Courses List: इंजीनियरिंग की पढ़ाई के साथ-साथ अब आईआईटी खड़गपुर में मेडिकल कोर्सेस भी कराए जा रहे हैं. इसकी शुरुआत इसी साल से होने जा रही है.

जनरल मेडिसिन से लेकर रेडियोलॉजी तक, IIT खड़गपुर में कौन-कौन से मेडिकल कोर्स?
IIT खड़गपुर में शुरू होंगे मेडिकल कोर्स

भारत का पहला IIT खड़गपुर में बना था, जिसके बाद से इस संस्थान को इंजीनियरिंग छात्रों की पहली पसंद माना जाता है. हालांकि अब यहां सिर्फ इंजीनियर ही नहीं बनेंगे, बल्कि डॉक्टर भी कुछ साल में आईआईटी से पास होकर निकलने वाले हैं. ये देश का पहला ऐसा IIT बन गया है, जहां मेडिकल कोर्सेस भी होंगे, इसके लिए नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने मंजूरी भी दे दी है. ये मंजूरी फिलहाल PG मेडिकल कोर्सेज के लिए दी गई है. ऐसे में आइए जानते हैं कि आईआईटी खड़गपुर कौन से मेडिकल कोर्सेस में एडमिशन देने जा रहा है. 

इसी साल से शुरू होगा नया बैच

IIT खड़गपुर की तरफ से बताया गया है कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 से डॉक्टर बीसी रॉय मल्टी-स्पेशियलिटी मेडिकल रिसर्च सेंटर में एमडी (MD) की पढ़ाई करने वाले छात्रों का पहला बैच आएगा. इसके साथ ही आईआईटी सिस्टम में पीजी मेडिकल शिक्षा की एक नई शुरुआत होने जा रही है. इसे लेकर आईआईटी खड़गपुर के डायरेक्टर सुमन चक्रवर्ती ने कहा, "देश का पहला आईआईटी अब मेडिकल शिक्षा के भविष्य को आकार देने के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठा रहा है. हमारा विजन सिर्फ स्पेशलिस्ट डॉक्टर तैयार करना नहीं है, बल्कि एक ऐसा माहौल बनाना है जहां इलाज के साथ-साथ इंजीनियरिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और रिसर्च का भी मेल हो."

इन कोर्सेस से होगी शुरुआत

  • जनरल मेडिसिन 
  • रेडियोलॉजी 
  • फिजियोलॉजी 
  • पैथोलॉजी 
  • कम्युनिटी मेडिसिन 
  • बायोकेमिस्ट्री 

कैसे मिलेगा एडमिशन?

बताया गया है कि आईआईटी के मेडिकल कोर्सेस में एडमिशन NEET-PG काउंसलिंग से ही होंगे, जैसे बाकी मेडिकल संस्थानों में होते हैं. ये कोर्स काउंसलिंग शेड्यूल और नियमों के तहत 'राउंड 2' में उपलब्ध होगा. 

IIT में मेडिकल की पढ़ाई क्यों?

अब आपके मन में ये सवाल जरूर आया होगा कि इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में मेडिकल कोर्स क्यों कराए जा रहे हैं. इसका जवाब भी संस्थान की तरफ से दिया गया है. इसमें बताया गया है कि आज के समय में मेडिकल साइंस पूरी तरह बदल रही है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बीमारियों का पता लगाने का तरीका बदल रहा है, बायोमेडिकल इंजीनियरिंग नए इलाज ढूंढ रही है और डिजिटल तकनीक से स्वास्थ्य सेवाएं अस्पतालों से बाहर तक पहुंच रही हैं. यही वजह है कि मेडिकल की पढ़ाई और टेक्नोलॉजी को एक साथ लाने की कोशिश हो रही है. 

यह भी पढ़ें | NTA ने फिर खोला नौकरियों का पिटारा, डायरेक्टर और रिसर्च साइंटिस्ट के पदों पर भर्ती

यह भी पढ़ें | तेलंगाना के IAS को हाईकोर्ट ने सुनाई 6 महीने जेल की सजा, क्या चली जाएगी नौकरी?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IIT Kharagpur Medical Courses, IIT Kharagpur Medical Education, IIT Kharagpur Medical College, IIT Kharagpur
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com