विज्ञापन

संयुक्त निदेशक 3 लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार, बिल पास कराने के लिए किया था सौदा

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक को 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है. आरोपी ने कॉन्ट्रैक्ट लेटर जारी करने और बिल पास करने के एवज में यह घूस मांगी थी.

संयुक्त निदेशक 3 लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार, बिल पास कराने के लिए किया था सौदा
संयुक्त निदेशक 3 लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार
NDTV

राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB)ने गुरुवार को रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. एसीबी ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक को 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है. संयुक्त निदेशक ने एक संस्थान के कॉन्ट्रैक्ट लेटर जारी करने और बिल पास करने के बदले रिश्वत की मांग की थी, जिसके बाद एसीबी ने ट्रैप की कार्रवाई करते हुए संयुक्त निदेशक को गिरफ्तार कर लिया है. 

3 लाख रुपये में किया था सौदा

एसीबी के महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि एसीबी चौकी SIW जयपुर को शिकायत मिली थी कि परिवादी के संस्थान का अनुबंध पत्र (कॉन्ट्रैक्ट लेटर) जारी करने और बिल पास करने की एवज में 3 लाख रुपये रिश्वत की मांग की जा रही है. रिश्वत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक मांग रहा था. जिसके बाद एसीबी ने शिकायत का सत्यापन करवाया. शिकायत सही पाने जाने पर एसीबी ने ट्रैप के लिए जाल बिछाया. 

रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हो गया अफसर

उप महानिरीक्षक डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झाबरमल यादव के निर्देशन और उप अधीक्षक पुलिस सुरेन्द्र पंचोली के नेतृत्व में गुरुवार को संयुक्त निदेशक के खिलाफ ट्रैप की कार्रवाई की गई. कार्रवाई के दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक जयप्रकाश चारण को परिवादी से 3 लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया. 

एसीबी की टीम अब आरोपी से पूछताछ और आगे की कार्रवाई कर रही है. एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जाएगी. एसीबी ने इस दौरान भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान में सहयोग करने की अपील करते हुए टोल फ्री नंबर 1064 और व्हाट्सऐप हेल्पलाइन 9413502834 पर 24x7 संपर्क करने की जानकारी दी है.

यह भी पढे़ं-

शादी के फेरे से 3 दिन पहले उठी दूल्हे की अर्थी, रौंदती ले गई स्लीपर बस, हाथ-पैर धड़ से अलग

ACB को देख पटवारी ने झाड़ी में फेंके रिश्वत के 10000 रुपये, जमीन बंटवारे, तरमीम के लिए हुई थी डील

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajathan News, Rajasthan ACB, Rajasthan ACB Action, ACB Trap, ACB Trap Rajasthan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com