विज्ञापन

शादी के फेरे से 3 दिन पहले उठी दूल्हे की अर्थी, रौंदती ले गई स्लीपर बस, हाथ-पैर धड़ से अलग

शादी से तीन दिन पहले शादी के कार्ड बांटने निकले दूल्हे को नौरंगदेसर मेगा हाईवे पर तेज रफ्तार स्लीपर बस ने कुचल दिया. बस चालक बाइक समेत युवक को 500 मीटर तक घसीटता ले गया, जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई. (हनुमानगढ़ से मनीष शर्मा की रिपोर्ट)

शादी के फेरे से 3 दिन पहले उठी दूल्हे की अर्थी, रौंदती ले गई स्लीपर बस, हाथ-पैर धड़ से अलग
शादी के फेरे से 3 दिन पहले उठी दूल्हे की अर्थी
NDTV

शादी की शहनाइयां बजने से महज तीन दिन पहले एक भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं. बीते बुधवार (02 सितंबर) को तड़के करीब 4 बजे एक युवक अपनी शादी का कार्ड देने बाइक से जा रहा था. इसी दौरान हनुमानगढ़ में मेगा हाईवे पर एक तेज रफ्तार स्लीपर बस ने टक्कर मार दी है. टक्कर के बाद ड्राइवर ने बस नहीं रोकी और बाइक समेत युवक को करीब 500 मीटर तक घसीटता हुआ चला गया. जिससे उसका हाथ-पैर धड़ से अलग हो गया और मौत हो गई है. 

लुधियाना जा रही बस ने मारी टक्कर

हादसा के नौरंगदेसर के पास मेगा हाईवे पर श्याम मंदिर के सामने हुआ था. मृतक का नाम राधेश्याम है और वह अपनी शादी के लिए 2 सितंबर को पल्लू कार्ड बांटने जा रहा था. इसी दौरान जयपुर से लुधियाना जा रही स्लीपर बस ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. 

राजस्थान के हनुमानगढ़ में मेगा हाईवे पर बस ने मारी टक्कर

Photo Credit: NDTV

हादसे के बाद बस चालक ने बस नहीं रोकी और बाइक समेत राधेश्याम को करीब 500 मीटर तक घसीटता ले गया. हादसे में राधेश्याम का एक हाथ और पैर धड़ से अलग हो गया और मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. जांच अधिकारी एएसआई राजाराम के अनुसार बस जयपुर से लुधियाना जा रही थी.

शादी की खुशियां मातम में बदलीं

हादसे के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया. उधर हादसे में राधेश्याम की मौत के बाद दो परिवार में कोहराम मच गया है. शादी के महज तीन पहले दर्दनाक हादसे से दोनों परिवारों की शादी की खुशियां मातम में बदल गई. मृतक के पिता की रिपोर्ट पर टाउन थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस फरार बस ड्राइवर की तलाश कर रही है. 

यह भी पढ़ें-

खुले नाले में गिरने से 2 साल के मासूम की मौत, गेंद के पीछे भागते समय गिरा बच्चा

तेज बार‍िश से नाले में 2 KM तक बह गई क्रेटा कार, मेड‍िकल की छात्रा सह‍ित दो स्टूडेंट की मौत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan News, Rajasthan Accident, Groom Dies In Road Accident, Mega Highway Accident, Hanumangarh News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com