विज्ञापन

जिस जॉइंट डायरेक्टर को 3 लाख रिश्वत लेते पकड़ा, उसके लॉकर से मिला करोड़ों का सोना-चांदी

एसीबी ने बीते शुक्रवार को जॉइंट डायरेक्टर को 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था. जिसके बाद एसीबी की टीम ने जांच आगे बढ़ाई.

जिस जॉइंट डायरेक्टर को 3 लाख रिश्वत लेते पकड़ा, उसके लॉकर से मिला करोड़ों का सोना-चांदी
राजस्थान में जॉइंट डायरेक्टर के लॉकर से मिले करोड़ों का सोना-चांदी
NDTV

राजस्थान में बीते शुक्रवार को जिस संयुक्त निदेशक (जॉइंट डायरेक्टर) को एसीबी (ACB) ने 3 लाख रुपये की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया था. उसके बैंक लॉकर की तलाशी में बड़ी मात्रा में सोना और चांदी बरामद हुआ है. साथ ही बैंक खाते में भी 50 लाख रुपये से अधिक की रकम मिली है. एसीबी ने अधिकारी को कॉन्ट्रैक्ट लेटर जारी करने और बिल पास कराने की एवज में रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था. अब एसीबी की टीम अधिकारी के लॉकर से मिले सोने-चांदी के आभूषणों और रकम से जुड़े दस्तावेज और रिकॉर्ड खंगाल रही है.  

3 लाख की रिश्वत के साथ हुआ गिरफ्तार

दरअसल, शुक्रवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारी विभाग के संयुक्त निदेशक (Joint Director) जयप्रकाश चारण को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार गया था. एसीबी ने उन्हें कुल 3 लाख रुपये की रिश्वत के साथ रंगेहाथ पकड़ा था. जिसके बाद एसीबी ने रिश्वतखोरी से जुड़े मामले में जांच आगे बढ़ाई और शुक्रवार को जॉइंट डायरेक्टर के बैंक लॉकर की तलाशी ली गई.

करीब 1 किलो सोना, 1 Kg से ज्यादा चांदी बरामद

एसीबी के अनुसार, लॉकर से करीब 945 ग्राम सोने और 1.027 किलोग्राम चांदी के आभूषण मिले हैं. जिसकी अनुमानित कीमत 1.46 करोड़ रुपये बताई जा रही है. एसीबी की टीम ने संयुक्त निदेशक जयप्रकाश चारण और उनके परिवार के लोगों के 2 बैंकों में चल रहे 9 बैंक खातों की भी जांच की है. एसीबी की जांच में बैंक खाते में कुल 64.2 लाख रुपये मिले हैं. 

रकम और सोना-चांदी के स्रोतों की जांच

अब इतनी बड़ी मात्रा में रकम मिलने व लॉकर से मिले सोने-चांदी के आभूषण से जुड़े दस्तावेज और रिकॉर्ड की जांच की जा रही है. साथ ही एसीबी की टीम इनके स्रोत, स्वामित्व और आय के स्रोतों से इनके संबंधों की जांच कर रही है. 

बिल पास कराने के लिए मांगी थी रिश्वत

एसीबी के महानिदेशक गोविंद गुप्ता के अनुसार, एसीबी चौकी SIW जयपुर को संयुक्त निदेशक के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत मिली थी. परिवादी का कहना था कि अनुबंध पत्र (कॉन्ट्रैक्ट लेटर) जारी करने और बिल पास करने की एवज में संयुक्त निदेशक ने रिश्वत मांगी थी. जिसके बाद एसीबी ने शिकायत का सत्यापन करवाया. शिकायत सही पाने जाने पर एसीबी ने ट्रैप के लिए जाल बिछाया और संयुक्त निदेशक जयप्रकाश चारण को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.  

यह भी पढे़ं- संयुक्त निदेशक 3 लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार, बिल पास कराने के लिए किया था सौदा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Acb Rajasthan, Rajasthan ACB, Rajasthan ACB Action, Rajasthan ACB Arrest, Ajmer News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com