विज्ञापन

ACB को देख पटवारी ने झाड़ी में फेंके रिश्वत के 10000 रुपये, जमीन बंटवारे, तरमीम के लिए हुई थी डील

एसीबी ने लाणेरा के पटवारी मनीष कुमार मीना को जमीन बंटवारे और तरमीम के बदले रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया. टीम को देखकर आरोपी ने नोट झाड़ियों में फेंक दिए थे

ACB को देख पटवारी ने झाड़ी में फेंके रिश्वत के 10000 रुपये, जमीन बंटवारे, तरमीम के लिए हुई थी डील
ACB को देख पटवारी ने झाड़ी में फेंके रिश्वत के 10000 रुपये
NDTV

राजस्थान में ACB की टीम भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ लगातार अभियान चल रही है. शुक्रवार को एसीबी की पाली यूनिट ने कार्रवाई करते हुए पटवारी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है. आरोपी पटवारी 10 हजार रुपये की रिश्वत के साथ पकड़ा गया. जानकारी के मुताबिक, पटवारी ने यह जमीन से जुड़े एक मामले में रिश्वत मांग रहा था. अब एसीबी ने पटवारी को गिरफ्तार कर लिया और मामले में पूछताछ कर रही है. 

जमीन के बंटवारे को लेकर मांगी थी रिश्वत

ACB महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि परिवादी ने शिकायत दर्ज कराई थी. जिसमें उसने आरोप लगाया कि रायरा गांव में उसकी खरीदी हुई कृषि भूमि का पारिवारिक बंटवारा करने और तरमीम दर्ज करने के बदले में पटवारी 20 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है. शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने मामले का सत्यापन करवाया.

गोपनीय सत्यापन के दौरान आरोपी पटवारी पहले 17,000 रुपये और अंत में 15,000 रुपये रिश्वत लेने पर सहमत हुआ. शिकायत का सत्यापन होने के बाद एसीबी ने पटवारी के खिलाफ ट्रैप की कार्रवाई के लिए शुक्रवार को जाल बिछाया. जैसे ही परिवादी ने पहली किस्त के तौर पर 10,000 रुपये पटवारी मनीष कुमार मीना को दिए, उसने रकम अपनी पैंट की जेब में रख ली.

झाड़ियों में फेंक दिए 10 हजार रुपये

इसी दौरान एसीबी की टीम को पास आता देखकर आरोपी घबरा गया और पटवार घर के पास स्थित जंगल की झाड़ियों की ओर भागने लगा. साथ ही भागते समय आरोपी ने पकड़े जाने के डर से रिश्वत के 10,000 रुपये झाड़ियों में फेंक दिए. एसीबी की टीम ने पीछा कर आरोपी पटवारी को दबोच लिया. इसके बाद झाड़ियों में 2,000 रुपये के नम्बरी नोट बरामद कर लिए गए हैं. बाकी रिश्वत राशि की तलाश और बरामदगी के प्रयास जारी हैं.

गिरफ्तार पटवारी की पहचान मनीष मीणा पटवार हल्का लाणेरा, अतिरिक्त प्रभार पटवार हल्का खोडिया, तहसील सोजत, जिला पाली के रूप में हुई है. एसीबी ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उसके ठिकानों पर अग्रिम अनुसंधान जारी है.

यह भी पढे़ं-

डकैत पप्पू गुर्जर को एक और मामले में हुई सजा, दौसा की जेल में बंद है जगन गुर्जर का भाई

'आपका टाइम खत्म हो चुका', शिक्षा मंत्री को आशुतोष रांका की दो टूक, अभिजीत दीपके बोले- जयपुर जाएंगे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan ACB, Rajasthan ACB Action, ACB Action, ACB Raid, ACB Raid Rajasthan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com