राजस्थान में एसीबी ने रिश्वतखोरी के खिलाफ सोमवार को बड़ी कार्रवाई की है. एसीबी की टीम ने रेलवे पुलिस चौकी के एक कांस्टेबल को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है. कांस्टेबल ने रेलवे से जुड़े सामानों की हुई चोरी के मामले में मुल्जिम नहीं बनाने के एवज में रिश्वत की डील की थी. परिवादी की तरफ से शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने ट्रैप की कार्रवाई करते हुए कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही रिश्वत के 70 हजार रुपये भी एसीबी ने बरामद कर लिए हैं.
लाखेरी पुलिस चौकी पर तैनात है कांस्टेबल
एसीबी के अनुसार, सवाई माधोपुर जिले में रेलवे पुलिस चौकी पर तैनात एक कांस्टेबल रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है. RPF कांस्टेबल मोहम्मद नदीम कुरेशी रेलवे पुलिस चौकी लाखेरी में तैनात है. कांस्टेबल मोहम्मद नदीम कुरैशी के खिलाफ रिश्वत मांगने की एसीबी को शिकायत मिली थी. ACB ने बताया कि परिवादी से रेलवे पुलिस चौकी लाखेरी में रेलवे सामानों की हुई चोरी के प्रकरण में मुल्जिम नहीं बनाने का दबाव बनाकर आरोपी कांस्टेबल नदीम ने एक लाख रुपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान कर रहा था.
पहले 80 हजार, फिर 70 हजार की रिश्वत में राजी
इसके बाद ACB ने 25 अगस्त 2026 को रिश्वत राशि मांग का गोपनीय सत्यापन करवाया गया. आरोपी कांस्टेबल मोहम्मद नदीम कुरैशी परिवादी से पहले 80 हजार रुपये और बाद में 70 हजार रुपये रिश्वत राशि लेने पर राजी हो गया. इस पर ACB ने जाल बिछाया. आज कांस्टेबल मोहम्मद नदीम जैसे ही परिवादी के घर पर रिश्वत राशि लेने पहुंचा तो ACB ने ट्रेप कार्रवाई को अंजाम दिया.
एसीबी ने आरोपी कांस्टेबल को परिवादी से 70 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. ACB आरोपी को लेकर मानटाउन थाने पहुंची और आरोपी से पूंछतांछ कर आवश्यक कार्रवाई की गई. ACB भरतपुर रेंज के उप महानिरीक्षक पुलिस ओमप्रकाश मीणा के सुपरविजन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ACB सवाई माधोपुर रामेश्वर परिहार द्वारा ट्रैप की कार्रवाई को अंजाम दिया गया. फिलहाल ACB द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा.
यह भी पढे़ं-
पहले NEET PG, अब AIIMS भर्ती Re-Exam; बिजली गुल होने से 24 घंटे में 2 बड़ी परीक्षा रद्द
राजस्थान निकाय चुनाव: टिकट की जंग खत्म, निकायों में किसका कितना दम? बागियों पर नजर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं