विज्ञापन

खाटूश्‍याम भक्‍तों के ल‍िए जरूरी खबर, इन तीन द‍िनों तक दर्शन नहीं देंगे बाबा श्‍याम

अगर आप खाटूश्‍यामजी दर्शन करने का प्‍लान बना रह हैं तो ये खबर आप जरूर पढ़ लें. मंद‍िर कमेटी ने एक सूचना जारी की है. 

खाटूश्‍याम भक्‍तों के ल‍िए जरूरी खबर, इन तीन द‍िनों तक दर्शन नहीं देंगे बाबा श्‍याम
खाटूश्यामजी.
social media X

खाटूश्‍यामजी के भक्‍तों के ल‍िए जरूरी खबर है. स‍ितंबर महीने में खाटूश्‍यामजी के दर्शन के ल‍िए जा रहे हैं तो 8 स‍ितंबर से 10 स‍ितंबर के बीच प्‍लान ब‍िल्कुल मत बनाइए. क्‍योंक‍ि, 8 स‍ितंबर रात 10 बजे से 10 स‍ितंबर सुबह साढ़े 4 बजे तक खाटूश्‍यामजी के मंद‍िर बंद रहेंगे. इस बीच भक्‍त बाबा श्‍याम के दर्शन नहीं कर पाएंगे. मंद‍िर कमेटी ने बकायदा सूचना जारी कर द‍िया है.

विशेष सेवा पूजा होगी  

श्रीश्‍याम मंद‍िर कमेटी ने सूचना जारी क‍िया है क‍ि  9 सितंबर को बाबा श्याम की विशेष सेवा-पूजा के चलते आम दर्शन बंद रहेंगे. 8 सितंबर रात 10 बजे से 10 सितंबर सुबह 4:30 बजे तक पट बंद रहेंगे. मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने श्रद्धालुओं से निर्धारित समय के बाद ही दर्शन के लिए आने की अपील की. 

Latest and Breaking News on NDTV

भक्तों से सहयोग की अपील 

श्रद्धालुओं से मंदिर प्रबंधन, प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्थाओं में सहयोग बनाए रखने का आग्रह क‍िया है. मंद‍िर कमेटी ने भक्‍तों से सहयोग की अपील की है. व्यवस्थाओं में अपना सहयोग करने की अपील की है.

हर महीने लाखों भक्त आते हैं  

हर महीने लाखों भक्‍त खाटूश्‍यामजी के दर्शन के लिए आते हैं. उन्हें हारे का सहारा भी क‍हा जाता है. ऐसा कहा जाता है क‍ि सभी जगह से हारा हुआ व्‍यक्‍त‍ि बाबा के धाम पहुंचता तो उसकी सभी मनोकामना बाबा पूरी करते हैं. दूर-दूर से भक्‍त उनके दर्शन के ल‍िए आते हैं. 

यह भी पढ़ें: दौसा में 80 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ी मह‍िला, प‍िता की प्रॉपर्टी में मांग रही ह‍िस्‍सा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan News, Sikar News, Khatushyamji, Khatushyam Devotee, Khatushyam Temple News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com