चोट से परेशान इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने आखिरकार इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. वुड ने आखिरी बार इंग्लैंड के लिए नवंबर में एशेज सीरीज के दौरान पर्थ टेस्ट में खेला था. इसके बाद, घुटने की चोट के कारण 36 साल के वुड सीरीज से बाहर हो गए थे. तब से उन्होंने कोई भी फ्रेंचाइजी क्रिकेट नहीं खेला है. एक बयान में वुड ने कहा कि उनका सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो रहा है, इसलिए इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का यह "सही" समय लगता है. उन्होंने यह भी कहा कि चोट से उबरने के बाद वह हमेशा लोगों को गलत साबित करना और शानदार प्रदर्शन करना चाहते थे, लेकिन इस बार "वह यह लड़ाई हार गए हैं".
उन्होंने यह भी कहा कि मेडिकल सलाह के अनुसार, उनके लिए वनडे और टेस्ट खेलना संभव नहीं है, उन्होंने कहा, "मैंने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है, हालांकि पिछले साल को देखते हुए यह कोई हैरानी की बात नहीं है, लेकिन कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने पर यह एक स्वाभाविक समय लगता है". उन्होंने आगे कहा, "मैंने हमेशा मजबूत बने रहने और चोट से उबरकर लोगों को गलत साबित करने और सबको यह दिखाने की कोशिश की है कि मैं क्या कर सकता हूं. दुर्भाग्य से, इस बार मैं यह लड़ाई हार गया. "
मेडिकल सलाह के अनुसार, टेस्ट क्रिकेट और 50 ओवर का क्रिकेट खेलना संभव नहीं है, इसलिए पिछले एक साल में इंग्लैंड के लिए खेलने का सपना धीरे-धीरे खत्म हो गया है.
बता दें कि वुड ने 2015 में लॉर्ड्स में न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ एक तेज गेंदबाज के तौर पर इंग्लैंड के लिए अपना डेब्यू किया था और 38 टेस्ट मैचों में 119 विकेट लिए. उन्होंने 70 वनडे मैचों में 80 विकेट और 38 T20I मैचों में 54 विकेट भी लिए, जिससे वे खेल के सबसे छोटे फॉर्मेट में इंग्लैंड के लिए छठे सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए.
ये भी पढ़ें- भारत-जापान टी 20 आज, फ्री में कैसे देखें LIVE मुकाबला?
ये भी पढ़ें- कौन हैं 36 साल की सुचिका तरियाल? विश्व चैंपियन को हराकर एशियन गेम्स में भारत को दिलाया MMA ब्रॉन्ज मेडल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं