विज्ञापन

यूपी की 10, उत्तराखंड की 1 सीट पर राज्यसभा चुनाव का ऐलान, हरदीप पुरी, प्रोफेसर रामगोपाल का कार्यकाल भी पूरा हो रहा

उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा और उत्तराखंड की 1 सीट पर राज्य सभा चुनाव का ऐलान किया गया है. पश्चिम बंगाल की एक सीट पर राज्यसभा उपचुनाव कराया जाएगा.

यूपी की 10, उत्तराखंड की 1 सीट पर राज्यसभा चुनाव का ऐलान, हरदीप पुरी, प्रोफेसर रामगोपाल का कार्यकाल भी पूरा हो रहा
Rajya Sabha Election in Uttar Pradesh
NDTV

चुनाव आयोग ने राज्यसभा की 11 सीटों पर चुनाव का ऐलान कर दिया है. इसमें उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड की एक सीट शामिल है. तीनों राज्यों में 16 अक्टूबर को ये चुनाव कराया जाएगा. चुनाव आयोग की अधिसूचना में कहा गया है कि 29 सितंबर से चुनावी कार्यवाही शुरू होगी. फिर 6 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किया जा सकेगा. फिर 9 अक्टूबर तक नामांकन वापसी की जा सकेगी. उत्तर प्रदेश से जाते-जाते अरुण सिंह, गीता उर्फ चंद्रप्रभा, नीरज शेखर, बृजलाल, प्रोफेसर राम गोपाल यादव, रामजी, बीएल वर्मा, सीमा, दिनेश शर्मा और हरदीप सिंह पुरी का कार्यकाल पूरा हो रहा है. जबकि उत्तराखंड से नरेश बंसल का कार्यकाल पूरा हो रहा है. 

राज्यसभा चुनाव कब होंगे

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले राज्यसभा चुनाव की घोषणा बड़ी अहम मानी जा रही है. इनमें से छह-सात सीटें बीजेपी के खाते में हैं और इनमें कुछ चेहरे बदले भी जा सकते हैं. दिनेश शर्मा बीजेपी के बड़े ब्राह्मण नेता हैं और पूर्व उप मुख्यमंत्री भी रहे हैं. उन्हें हाल ही में राज्यपाल बनाया गया है. जबकि नीरज शेखर पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे हैं. ओबीसी नेता बृजलाल वर्मा उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक रहे हैं. केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी यूपी से राज्यसभा सांसद हैं. सपा के वरिष्ठ नेता और अखिलेश यादव के चाचा प्रोफेसर राम गोपाल यादव लंबे समय से राज्यसभा सांसद रहे हैं. 

राज्यसभा चुनाव का गणित

राज्यसभा की इन सीटों पर कार्यकाल 25 नवंबर को खत्म हो रहा है. भाजपा के पास करीब 300 विधायक हैं और वो राज्यसभा की सात सीटों पर जीत पा सकती है. बसपा के रामजी गौतम का भी कार्यकाल पूरा हो रहा है और बसपा का कोई भी विधायक इस वक्त नहीं है. ऐसे में उसे एक भी सीट अब नहीं मिलेगी. उत्तर प्रदेश विधानसभा में 403 सीटें हैं और मौजूदा 397 विधायकों के गणित के हिसाब से 37 विधायक का कोटा एक सीट के लिए कम से कम चाहिए होगा.

ये भी पढ़ें - यूपी-बिहार-कर्नाटक और महाराष्ट्र में विधान परिषद चुनाव की तारीखों का ऐलान, 23 अक्टूबर को होगा मतदान

यूपी समेत 4 राज्यों में विधान परिषद चुनाव की घोषणा भी

चुनाव आयोग ने बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में विधान परिषद चुनाव की भी घोषणा हो गई है. इन राज्यों की विधानपरिषद में स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों पर चुनाव होना है. उत्तर प्रदेश की 11 सीटों, बिहार की आठ, कर्नाटक की 4, महाराष्ट्र की 5 सीटों और विधानपरिषद चुनाव भी होंगे. चुनाव के लिए 29 सितंबर को अधिसूचना आएगी और 6 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल हो सकेंगे. 23 अक्टूबर को सुबह 8 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा. मतगणना 27 अक्टूबर को होगी. चुनाव क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है.

ये भी पढ़ें - बीजेपी ने दिनेश शर्मा को अंडमान निकोबार का LG क्यों बनाया? जानें इस फैसले के पीछे की रणनीति
 

Rajya Sabha Election

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajya Sabha Election 2026, Rajya Sabha Election In Uttar Pradesh, Rajya Sabha Election Date, Election Commision, Rajyasabha Chunav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com