राजस्थान के बीकानेर जिले में शनिवार शाम को दर्दनाक हादसे में नवजात बच्ची समेत 3 लोगों की मौत हो गई. जबकि इस हादसे में तीन अन्य लोग घायल भी हुए हैं. जिस नवजात बच्ची की मौत हुई है, उसे और उसकी मां को डिलीवरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज होने पर घर ला रहे थे. इसी दौरान बीच रास्ते में यह हादसा हो गई. हादसे में नवजात बच्ची की जान चली गई. पर प्रसूता गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसे बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है.
फलोदी के मदासर जा रहा था परिवार
जानकारी के अनुसार, हादसा बीकानेर में बज्जू थाना क्षेत्र के भड़ला गांव के पास बीकमपुर मार्ग पर उस समय हुआ, जब एक परिवार अस्पताल में डिलीवरी के बाद नवजात बच्ची और उसकी मां (प्रसूता) को डिस्चार्ज करवाकर घर ले जा रहा था. बज्जू थाना प्रभारी चंद्रजीत सिंह भाटी ने बताया कि फलोदी के मदासर गांव के रहने वाला परिवार कार से जा रहा था.
सामने से आ रही एक कैंपर जीप से कार की जोरदार आमने-सामने भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. इसी दौरान पीछे से आ रही एक स्कॉर्पियो भी दुर्घटनाग्रस्त कार से टकरा गई. हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार में फंसे लोगों को बाहर निकालकर बज्जू के एक अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने रिछपाल मांजू को मृत घोषित कर दिया.

Photo Credit: NDTV
नवजात बच्ची समेत 3 लोगों की मौत
बाकी घायलों को गंभीर हालत में बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया. जहां इलाज के दौरान नवजात और बुजुर्ग ऐलची देवी ने भी दम तोड़ दिया. वहीं, बच्ची की मां बाधू देवी, उसके मामा मनीष और मामी मंजू देवी गंभीर रूप से घायल हो गए. जिनका पीबीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है. सूचना मिलने पर बज्जू थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया. पुलिस ने बताया कि पीड़ित मनीष मांजू की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया है और मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर जांच शुरू कर दी गई है.
यह भी पढे़ं-
प्रेमिका ने भाई के साथ मिलकर की प्रेमी की हत्या, मोनिका का एक साल से चल रहा था प्रेम-प्रसंग
सेल्फी के चक्कर में उजड़ गया हंसता खेलता परिवार, भाई को बचाने गईं 3 बहनें काल के गाल में समाईं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं